- Prep
- 30 min
- Cook
- 48h
- Total
- 48h
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
मार्च से लेकर जुलाई तक आम का सीजन होता है। इस सीजन में कई तरह के आम आते हैं। आम से कई तरह कि डिश बनाई जाती है। कई लोगों को आम से बना पापड़ भी खूब पसंद आता है। आम का पापड़ लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आम के पापड़ खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि इसके आगे सभी महंगी से महंगी मिठाइयां भी फेल हैं। इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं लगता है। तो चलिए अब देर ना करते हुए जानते हैं आम के पापड़ बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
आम का पापड़ बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को एक घंटे पानी में भिगोकर रख दें।
फिर आप इसके छिलके निकालकर इनके छोटे पीस कर लें।
अब आप आम को टुकड़ों को जार में डालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
अब आप एक कढ़ाही में आधा कप पानी डालकर गर्म करें और फिर उसमें आम का पेस्ट डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
करीब 10 मिनट तक पकने के बाद आप इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी, चुटकी भर नमक, तीन बूंद नींबू का रस डालकर पकने दें।
गूदे को आप लगातार चलाते रहे, वरना ये चिपकने लगेगा।
जब ये अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो आप एक ट्रे में घी लगा दीजिए और फिर उस मिश्रण को ट्रे में अच्छी तरह फैला दीजिए।
अब ट्रे को हल्के से जमीन पर पटके जिससे मिश्रण सेट हो जाए और उसमें हवा के बुलबुले ना रहे।
अब आप ट्रे को एक कपड़े से ढंककर उसे धूप में सूखने के लिए रख दें।
जब ये मिश्रण पूरी तरह से सूख जाए तो आप चाक़ू से इसके पीस कर लें।
इस प्रकार आपके आम के पापड़ बनकर तैयार है।




