- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets
मीठा खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन कई बार मिठाइयां खा-खाकर या तो पेट में हैवी-सा लगने लगता है और या फिर एक जैसी मिठाई खा-खाकर बोर हो जाते होंगे। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी स्वीट डिश की रेसिपी बता रहे हैं जो स्वाद में काफी टेस्टी होती है। ये मिठाई दो मौसमी गर्मी के फल से बनकर तैयार होती है। इस मिठाई को फलों के राजा आम (Mango) और रसीली मीठी लीची (Litchi) से बनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप लीची के डंठल तोड़कर इसे साफ़ कर लें।
अब आप लीचियों को बीच में से काट लें और उनके बीज निकाल लें।
फिर आप एक जार में पनीर, मैंगो, चीनी और इलायची पाउडर डालकर पीस लें और इसका पेस्ट बना लें।
अब आप इस मिश्रण को कोन में ट्रांसफर कर लें और कोन की ही मदद से क्रीम को लीची में भर दें।
अब ऊपर से आप बारीक कटा पिस्ता डाल दें और उसके ऊपर थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ी डाल दें।
इस प्रकार आपकी मैंगो लीची मिठाई बनकर तैयार है।




