- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
गर्मियों का सीजन मतलब आम का सीजन। फलों का राजा आम गर्मियों में अपने पूरे सितम पर होता है। इस मौसम में लोग खूब आम खाते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसे आम खाना पसंद ना हो। आम को लोग आमतौर पर सलाद, शेक या ठंडाई बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आमपाक (Aam pak Recipe) खाया है?
वैसे तो आम से बनने वाली हर चीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है। लेकिन आमपाक (Aam pak Recipe) की बात ही कुछ और है। नाम से ही ये काफी लजीज और टेस्टी लग रहा है और यकीन मानिए सच में ये खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। वैसे भी आम विटामिन सी जैसे गुणों का भंडार होता है। इसलिए इसे खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। तो चलिए अब जानते हैं आमपाक (Aam pak Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- आम – 7
- खोया (मावा) – 1/2 किलो
- चीनी – 250 ग्राम
- घी – 1 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर – 1 टेबलस्पून
- मीठा पीला रंग – 1 चुटकी
- पिस्ता कतरन – 2 टेबलस्पून
Method
आम पाक बनाने के लिए सबसे पहले आम लें और उनके छिलके उतारकर गूदा निकालकर कर एक बर्तन में रख लें।
अब एक कड़ाही को मीडियम गैस पर गर्म करने को रख दें।
कड़ाही अच्छे से गर्म हो जाने पर आप उसमें मावा डाल दें और उसे भूनें।
जब मावा अच्छे से भून जाएगा तो वह घी छोड़ने लगेगा। फिर उसमें आम का गूदा डाल दें और उसे 4-5 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
कुछ देर भुनने के बाद अब आप उसमें मीठा पीला रंग और इलायची पाउडर डालकर करछी से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
अच्छे से भुन जाने के बाद आप गैस बंद करके कड़ाही को नीचे उतार दें।
अब एक बर्तन में पानी लेकर उसमें चीनी डालें और उसे गर्म होने रख दें।
चीनी को अच्छी तरह से घोलकर चाशनी तैयार करें।






