- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Amritsar, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch
Amritsari Aloo Kulcha Recipe: पंजाबी खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. वहीं छोले कुलचे को पंजाब की मशहूर डिशों में गिना जाता है. मगर क्या आपने कभी अमृतसरी आलू कुल्चे (Amritsari Aloo Kulcha Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, अमृतसरी आलू कुल्चे खाने में बेहद स्वादिष्ट और मजेदार होते हैं. वहीं छोलों के साथ अमृतसरी आलू कुल्चे का स्वाद दोगुना हो जाता है. तो आइए हम आपको बताते हैं घर पर अमृतसरी आलू कुल्चे बनाने की रेसिपी. जिसे ट्राई करके आप घर बैठे पंजाब के शानदार खाने का आनन्द ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में आम से बनाएं डिलिशियस मैंगो डेजर्ट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Ingredients
Method
कुलचे का आटा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में मैदा ले लें. फिर इसमें चीनी, दही, नमक, तेल, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा हरा धनिया डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
अब आटे को सूती कपड़े से ढक कर 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें.
वहीं आलू का मिक्सचर तैयार करने के लिए आलू को मैश करें फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और नमक एड करें.
इसके बाद आलू में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
अब मैदे की लोई बनाएं और इसमें आलू का मिक्सचर भर कर लम्बा या गोल कुल्चा बेल लें.
फिर कुल्चे पर पानी लगाकर हरा धनिया, जीरा और अजवाईन स्प्रेड करें. साथ ही इसे हल्का सा बेलें. जिससे सभी चीजें कुल्चे में चिपक जाएंगी.
गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें और बटर लगाकर कुल्चे को दोनों तरफ से सेंक लें.
बस आपका अमृतसरी आलू कुल्चा तैयार है. इसे छोले और रायते के साथ सर्व करें.






