- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- Dessert, Side Dish
Amritsari Phirni recipe in hindi: रात का खाना खाने के बाद आप जबतक डेजर्ट ना खाए डिनर करने का मजा नहीं आता है। डेजर्ट में अगर कुछ अच्छा- सा मीठा हो, तो डेजर्ट खाने का मजा बढ़ जाता है। साथ ही रात की नींद भी अच्छी आती है। आप अक्सर डेजर्ट में खीर या हलवा या कोई मिठाई ही खाते हैं। ऐसे ही एक स्वादिष्ट डेजर्ट है फिरनी, जिसको खाने के बाद आप अक्सर डेजर्ट में फिरनी को ही खाना पसंद करेंगे। दरहदल, फिरनी पंजाबी डेजर्ट है। फिरनी को पंजाब में डेजर्ट के रूप में अक्सर खाया जाता है। अधिकतर त्योहारों में फिरनी बनाई जाती है और कुल्हड़ में परोसी जाती हैं।

पर क्या आपने फिरनी का स्वाद चखा है? और अगर आपने कभी इसका स्वाद अपने सगे- संबंधी के घर में चखा है। पर आपको पता ही नहीं है कि फिरनी आखिर बनाते कैसे हैं? तो आप फिक्र मत करिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए फिरनी रेसिपी के बारे में बताएंगे। आप इस रेसिपी को पढ़ने के बाद अमृतसरी स्टाइल में फिरनी अपने घर में आसानी से और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
Ingredients
- 2 टी स्पून चावल का आटा
- 2 बड़े चम्मच बादाम
- 2 बड़े चम्मच पिस्ता
- 2 बड़े चम्मच इलायची
- 1 टेबल स्पून चीनी
Method
सबसे पहले चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भींगो दें। थोड़ी देर बाद चावल को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें ग्राइंडर में ½, कप दूध डाल लें। अब एक कढ़ाई में दूध डालकर उसे धीमी आंच पर चढ़ाकर उबलने दें। जब दूध उबलने लगे, तो उसमें चावल डाल दें। थोड़ी देर 5- 6 मिनट के लिए पकने दें।






