- Prep
- 10h
- Cook
- 1h
- Total
- 55 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Hyderabadi, Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
बकरी ईद के सबसे पवित्र महीना होता है, ऐसे में घर पर रहकर बनाएं स्पेशल मटन खिचड़ा या मटन हलीम आएगा स्पेशल स्वाद!
देशभर में बकरी ईद मनाया जा रहा है, इसे हज का महीना कहा जाता है. मटन खिचड़ी एक लजीज डिश है, इसे बकरी ईद के मौके पर बनाया जाता है. इसें बिना चावल के बनाया दाता है, बल्कि दलिया डाली जाती है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे बनाएं ये खास डिश.
Ingredients
- ½ बकरे का गोश्त
- 250 ग्राम मूंग दाल
- 50 ग्राम चना दाल
- 200 ग्राम लाल मसूर दाल
- 10 ग्राम गेंहू
- 3 बड़े चम्मच देसी घी
- 10 लौंग
- 4 तेजपत्ता
- 5 ग्राम केसर
- 30 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट
- 6 ग्राम जावित्री
- 10 ग्राम हरी इलाइची
- 50 ग्राम लहसुन का पेस्ट
- 10 ग्राम अदरक
- 150 ग्राम प्याज
- 500 एमएल लैंब स्टॉक
- नमक स्वादानुसार
- 300 ग्राम प्याज बिरिस्ता किए हुए
Method
सबसे पहले आप दाल और टूटे हुए गेहूं के दानों को धोकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दीजिए।
इसी के साथ आप मटन को अच्छे से धोकर, उबलनेा चढ़ा दें कुकर में। चढ़ाते वक्त इस में, नमक स्वादानुसार, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। पानी 1 लीटर कम से कम शामिल करें।
अब आप एक बर्तन लें और उसमें साबुत मसाले लौंग, तेज पत्ते और हरी इलायची के साथ घी डाल दें। जब सारे मसाले चटकने लगें, तो इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक भून लें। अब आप केसर, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर डाल दें।
अब आप दालों को धोकर इसमें पानी के साथ डाल दें। अब आप इसके बाद इसमें नमक मिला दें। अब आप इसे तब तक पकने दें। जब तक दाल पूरी तरह से नरम न हो जाए और दाल मिक्स होकर गाढ़ी न हो जाए।
अब इस में, उबला हुआ मटन शामिल करें, अच्छे से चलाएं। चलाते समय ध्यान दें की नीचे से न चिपके
अब एक अलग पैन में तेल गरम करके, प्याज को बारीक कटी हुई को दीप फ्राई करें और बिरिस्टा बनाएं।
थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। अब आपका हलीम बनकर तैयार है।
अब सर्व करते समय हलीम के ऊपर, बिरिस्ता डालें, पुदीना और गरमा गरम सर्व करें और परिवार संग एंजॉय करें।






