- Prep
- 30 min
- Cook
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- awadhi, Indian, mughlai, Pakistani
- Course
- dinner, indian, Lunch, Main Course, party dish
मदर्स डे स्पेशल मटन यखनी पुलाव रेसिपी : मदर्स डे पे हर कोई यही चाहेगा की वो अपनी मां के लिए कुछ ऐसा बनाकर खिलाएं, जिससे उनकी मां बस उनकी तारीफ ही करते रहे। इतना ही नहीं जब आप बनाएंगे यह डिश तो इसकी खुशबू से आपके पड़ोसी भी आपके तरफ खिंचे चले आएंगे, जानने के लिए की आज क्या बनाया है इतना स्पेशल ?
Ingredients
Method
सबसे पहले मटन को अच्छे से धो ले, चाहे तो नींबू या सिरका से एक बार धो लें।
एक पोटली बनाए कोई भी हल्का मुलायम कपड़े का, उस में, सारे खड़े मसाले डालकर एक गांठ बांध लें।
एक बार जब सीटी मार दे, तो उसे धीमी आंच पे 20 से 25 मिनट गलने दें, ध्यान रखे अगर आपका मटन नरम है तो उसे 15 मिनट या 20 मिनिट ही दें।
कुकर में मटन डालकर, 2 रफली कटे हुए प्याज, लहसुन की कलियां, नमक और पोटली डालकर, तेज पत्ता, पानी डालकर, ढक्कन बंद करके कुकर का, गैस पे चढ़ा दें।
तब तक आप चावल को भिगोकर साइड में रख दें।
अब एक बड़े पतीले में, तेल गरम करके, बारिक स्लाइस प्याज को डालें, गोल्डन ब्राउन होने दें, उस में से जब ब्राउन हो जाएं, थोड़ा सा निकल लें, गार्निशिंग के लिए।
प्याज़ में अब अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालें, उसे अच्छे से एकदम भूनें, इतना की उसका कच्चा पन खत्म होजाए। इस में धीमी आंच पे दही शामिल करें, लगातार चलाते हुए मिलाएं
पोटली जो कुकर में है उसे अच्छे से निचोड़ कर उसका रस निकल लें। इस पानी को ही यखनी कहा जाता है।
कुकर को खोलकर मटन निकल लें, बिना पानी के, उसे इस पतीली में डालकर फ्राई कर लें।
5 मिनट बाद, इस में फ्राई किए हुआ आलू शामिल करें, अच्छे से मिक्स करें।
तो आप अपने यखनी के साथ मिलाकर इसे एडजस्ट करें।
यखनी को कप से नाप कर डालें, अगर आपने 1 किलो चावल लिए है, मतलब आपने 3.5 मीडियम कटोरी चावल लिए है। आपको टोटल 7 कटोरी पानी डालना होगा।
पानी और यखनी डालकर, नमक स्वाद अनुसार डालें, ध्यान रखें आपने पहले भी नमक शामिल किया है।
अब इसे उबाल आने दे, उबाल आने पे, अपना भीगा हुआ चावल ( बिना पानी के ) डालें।
हल्के हाथ से मिक्स करें। उबाल आने पे धीमी आंच कर दें बीच में बस एक बार चलाएं।
पानी खत्म होने पे, गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं,ऊपर से ब्राउन गोल्डन प्याज डालकर सजाए और पतीले को तवा पे रख दें, धीमी आंच पे।
कम से कम 20 मिनट के लिए। गरमा गरम स्वाद से भरा ऑथेंटिक स्टाइल में परोसें ककड़ी और प्याज के रायता के साथ।
अपने मदर्स डे को अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करें






