- Prep
- 25 min
- Cook
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- avadh, awadhi, Hyderabadi, Indian, lucknowi
- Course
- dinner, eid dishes, Lunch, Main Course, party dish, sunday special
Mutton Biryani Recipe: क्योंकि बकरी ईद आ रही है नजदीक और मटन बनना और उनके अन्य डिशेज बनना तो जरूरी है। इसी को लेकर हम लाए है आपके लिए खास मटन बिरयानी की रेसिपी को लेकर। मटन बिरयानी का स्वाद अधिकतर नॉन-वेज लवर्स को पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे घर पर ही मटन बिरयानी बनाने की विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले चावल को भिगोकर एक तरफ रख दें।
सबसे पहले बड़े बर्तन में मटन रखकर धोएं। इसके बाद पोछ लें ताकि इसमें पानी न रहे।
इसके बाद मटन में मैरिनेशन वाली सारी सामग्री - डालकर 4-5 मिनट तक हथेलियों से मिला लें।
इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें। ताकि मटन में मिलाए गए सारे मसालों को फ्लेवर आ जाए।
मीडियम आंच पर एक भारी पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें।
तेल गर्म होने पर थोड़ा-थोड़ा करके प्याज के लच्छे डालकर सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रखें हमें आधी प्याज ही फ्राई करनी है।
कम प्याज डालकर फ्राई करने पर यह जलेंगी नहीं और करारी होंगी।
सरसों के तेल में बाकी बची हुई प्याज के टुकड़े, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भूनें।
इसके बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालकर 7-8 मिनट तक चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं।
इसके बाद मटन में धनिया, सुहाना बिरयानी मटन मसाला, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर अच्छी तरह पकाएं।
मटन में 3 कप पानी डालकर उबाल आनें दें।
उबाल आने के बाद आंच कम कर दें और मटन को अच्छी तरह पकने दें।
इसे धीमी आंच पर रखकर 15 मिनट पकाएं।तब तक इसका पानी सूख जाएगा।
आंच बंद करके रख दें।
इसके लिए इलायची, दालचीनी, लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, जीरा और चक्री फूल को छोटे कपड़े में डालकर पोटली बना लें। आप चाहें तो टी बैग वाली छन्नी में भी इन मसालों को रख सकते हैं।
एक बड़े बर्तन 6 कप पानी, चावल, तेजपत्ता, नमक और मसाले की पोटली डालकर ढक दें.- चावल को 1/3 पकाना है। इसके मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक रखें।
अच्छी तरह उबाल आने पर आंच बंद कर दें। पानी छानकर चावल को किसी बड़ी थाली या बड़े सूती कपड़े पर फैला दे। पोटली निकाल दें।
जब तक चावल ठंडे हो रहे हैं केसर वाला दूध तैयार कर लें।
दूध को हल्का गर्म कर लें। इसमें केसर, गुलाब जल, केवड़ा मिलाकर रख दें।
एक दूसरा भारी तले वाला बड़ा बर्तन लें।
इसमें 2 बड़ा चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
घी को बर्तन के चारों तरफ लगा दें।
आंच बंद कर दें. बर्तन में सबसे पहले चावल की लेयर बिछाएं. इसके ऊपर पका हुआ मटन फिर थोड़ा-सा केसर वाला दूध, भुनी हुई प्याज और घी डालें. इस प्रक्रियां को दोहरा लें।
चावल, मटन और दूसरी सामग्री के खत्म होने तक लेयर लगानी है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आखिर वाली लेयर चावल की हो.- इसके बाद पुदीना, धनियापत्ती, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें।
बर्तन को ढककर इसके किनारों को फॉइल से जाम कर दें। आप चाहें तो आटा भी लगा सकते हैं। या फिर ढक्कन पर कोई भारी चीज रख सकते हैं।
बर्तन को धीमी आंच पर रखकर 40 मिनट के लिए दम लगाएं।
इसके बाद आंच बंद करके बिरयानी को 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
ढक्कन हटाकर बिरयानी में काजू और किशमिश मिला लें।
तैयार बिरयानी को रायता और सलाद के खाएं और सर्व करें और गरमा गरम एंजॉय करें।





