- Prep
- 35 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snack, starter
Keema kabab recipe in hindi: क्या आप भी नॉन-वेजिटेरियन हैं और आप किसी चटपटे नाश्ते के तलाश मे हैं? क्या आप भी मीट के ग्रेवी के खा-खा के ऊब गए हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।
दोस्तों अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन हैं और आप एक चटपटा नाश्ता के तलाश मे हैं जिसे आप सुबह या शाम के चाय के साथ ले सके। लेकिन आज तक ने आप लोगों ने तो केवल वेजिटेरियन रेसिपी के ही नाश्ते को खाया व सुना होगा। लेकिन आज मैं आप लोगों के साथ एक ऐसे रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो नॉन-वेजिटेरियन होने के साथ-साथ एक हेल्दी और चटपटी नाश्ता है।
Ingredients
Method
कीमा कबाब बनाने के लिए आप सबसे पहले कबाब के अंदर भरने वाले डिलिसियस कीमा के मिक्सर को रेडी कर लीजिएगा। इस रेसिपी की मेन पार्ट इसकी फिलिंग ही है। तो आप इसे सावधानी से अच्छे से ही बनाइएगा। नहीं तो आपकी पूरी मेहनत खराब हो जाएगी। इसे बनाने के लिए
आप सबसे पहले एक पैन को गरम कर उसमे अच्छे से कीमा कीया हुआ 600 ग्राम मीट को डाल दीजिएगा। अब आप इसके साथ ही अन्य सामग्री 1 घंटे पानी मे भिगोया हुआ चना का दाल, 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज, 1 चम्मच अदरक, 3-4 लाल सुखी मिर्च, 1 तेज पत्ता, 1 काली इलायची, 2 इंच दाल चीनी, 3 लौंग, 5-6 काली मिर्च, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच धनिया के बीज, 3-4 लहसुन की कलियाँ, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल चिली, 1 चम्मच नमक और 2 कप पानी को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। अब इसे ढक कर तेज से मीडियम आंच पे मीट को अच्छे से पकने तक पका लीजिएगा।
जब आपका मीट अच्छे से पक जाए तब आप इन सभी चीजों को थोड़ा ठंडा होने के बाद आप इन्हे आपस मे अच्छे से ब्लेन्ड कर लीजिएगा। ताकि सभी आपस मे मिलकर एक जैसे हो जाएँ। आप इसे एक ब्लेन्डर मशीन की सहायता से या फिर सीलवट्टे पे आपस मे इन्हे पीस सकते हैं। अब आपका कबाब का कीमा मिक्सर 80% बनकर रेडी हो चुका है।
अब जब आप इन्हे अच्छे से आपस मे ब्लेन्ड कर लें तब आप इसमे कुछ मसालों और हरी सब्जियों के फिलिंग को ऐड कर दीजिएगा। ताकि यह मिक्सर चटपटा और टेस्टी बन जाए। जिसके लिए
आप सबसे पहले एक कटोरे मे अच्छे से चॉप कीया हुआ प्याज, 3 बड़ा चम्मच फ्राई किया हुआ प्याज, 1/2 कप चॉप किया हुआ पुदीना, 1/4 कप धनिया पत्ता, 2-3 चम्मच चॉप किया हुआ हरी मिर्च, 1 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच गरम मसाला और 1/4 चम्मच नमक को डालकर इन्हे आपस मे मिला लीजिएगा।
इसे अब आप कबाब के मिक्सर मे इसका कुछ हिसा 10% डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। साथ ही मे इसमे एक कच्चा अंडा को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। अब आपका कीमा कबाब का मिक्सर बनकर अच्छे से रेडी हो चुका है।
जब आपका फिलिंग और मिक्सर भी अच्छे से रेडी हो चुका है तब आप इसके फिलिंग को फिल कर दीजिएगा। जिसके लिए
आप सबसे पहले मिक्सर के कुछ हिस्सों को लेकर उसका एक अच्छा स गोल बना दीजिएगा। फिर उसे चारों तरफ से अंगूठे से दबाते हुए बीच मे गहरा कर दीजिएगा। अब आप इसमे 1 चम्मच प्याज के फिलिंग को भरकर इसे अच्छे से चारों तरफ से बंद कर। इसका एक अच्छा स आकार बना लीजिएगा। ऐसे ही सभी कीमा के मिक्सर से कबाब को रेडी कर लीजिएगा।
जब आपका सभी कबाब बनकर रेडी हो जाए। तब आप एक-एक करके सभी कबाब को सबसे पहले अंडे के घोल मे डूबा दीजिएगा। उसके बाद कबाब के चारों तरफ ब्रेड क्रमस् को लगा लीजिएगा। ऐसे ही जब आप सभी कबाब को रेडी कर लीजिएगा। तब आप इसे कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज मे रख दीजिएगा। ताकि यह सभी आपस मे अच्छे से सेट हो जाए।
अब आप इसे 2 घंटे बाद फ्रिज से निकालकर फ्राई कर सकते हैं। जिसके लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई को गरम कर उसमे तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लें। अब आप तेज आंच पे 2-3 कबाब को चारों तरफ ब्राउन होने तक चलाते हुए फ्राई कर लीजिएगा। ऐसे ही सभी कबाब को फ्राई कर लीजिएगा।
अब आपका कीमा कबाब बनकर रेडी हो चुका है। अब आप इसे सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे काफी हेल्दी और टेस्टी के साथ-साथ काफी चटपटा और कुरकुरे भी लगता है। अगर आप भी हैं मीट के दीवाने तो आप भी इस रेसिपी को अपने घर एक बार जरूर से ट्राई कीजिएगा और अपना अनुभव हमारे साथ जरूर से साझा करें।





