- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- avadh, lucknowi, mughlai, north indian
- Course
- dinner, eid dishes, Lunch, Main Course, party dish, sunday special
Mutton Bhuna Gosht Recipe: 29 जून को भारत में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप घर में रेस्टोरेंट स्टाइल मटन भुना गोश्त बना सकते हैं। जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं।
दुनियाभर के मुसलमान ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha 2023 ) यानी बकरा ईद (Bakra Eid) का त्योहार बड़े जोश के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को कुर्बानी के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 29 जून को मनाई जाने की संभावना है। ऐसे में इस दिन लोग घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। घरों पर इस दिन मेहमान भी आते हैं। कुर्बानी के बाद घर में गोश्त (Mutton Bhuna Gosht) जरूर बनता है।
ऐसे में आप बकरीद के खास मौके पर पारंपरिक भारतीय व्यंजन मटन भुना गोश्त (Mutton Bhuna Gosht Recipe) बना सकते हैं। इस डिश को बकरे के गोश्त से बनाया जाता है।
Ingredients
Method
मटन भुना गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर लें और उसमें तेल और सभी खड़े मसाले डालें।
इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद इसमें मटन, थोड़ा सा नमक और 2 कप पानी डालें।
इसके बाद मटन को 2 से 3 सीटी तक के लिए धीमी आंच पे पकाएं।
इसके बाद एक पैन लें, तेल गरम करके, इसमें प्याज डालकर फ्राई करें।
जब सुनहरा कलर आ जाएं, तब इसके बाद इसमें टमाटर डालें और भुने।
इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें और फिर इसमें उबला हुआ मटन डालकर मिक्स करें और अब धीमी आंच करके इसमें दही मिक्स करें। ध्यान रखे दही नहीं फटे, चम्मच लगातार चलाते रहें।
इसके बाद मटन को अच्छी तरह से पकाएं। इसमें नमक मिलाएं। ध्यान रखें अपने पहले भी नमक शामिल किया है।
इसके बाद जब मटन थोड़ पक जाएं तो इसमें मटन का स्टॉक मिलाएं और 30 मिनट तक इसे कम आंच पर पकाएं।
जब मटन अच्छी तरह से तेल छोड़ने लगे तो इस में कटा हुआ कोतमीर और हरी मिर्ची बीच से चीरी हुई डालके 2 मिनिट पकाएं, गैस बंद कर दें।
इसे अब गरमा गरम तंदूरी रोटी या पुलाव के साथ सर्व करके एंजॉय करें





