- Prep
- 1h
- Cook
- 50 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- barbeque, Indian
- Course
- dinner, Main Course, party dish, starter, sunday special
अगर आपको भी तंदूरी चिकन खाना बहुत पसंद हैं तो इस पसंदीदा डिश को घर पर ही बनाएं इस रेसिपी के जरिए।
नॉनवेज खाने की शौकीन हम सबके मुंह में चिकन का नाम सुनते ही पानी आ जाता है। और अगर बात तंदूरी चिकन की चल रही हो तो फिर तो क्या कहना। जी हां तंदूरी चिकन का क्रिस्पी और मसालेदार टेस्ट नॉन वेज खाने वालों का फेवरेट होता है। अगर आपको भी तंदूरी चिकन खाना बहुत पसंद हैं तो इस पसंदीदा डिश को घर पर ही बनाएं इस रेसिपी के जरिए।
Ingredients
Method
तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकन पीस लेकर उस पर आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी और नींबू का रस डालें।
फिर चारों तरफ से अच्छी तरह से रब करें।अब इस पर 2 बड़ा चम्मच कश्मीरी रेड चिली पेस्ट, 11 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट और 1 चम्मच अदरक पेस्ट डालकर रब कर लें।
अब एक बड़े बॉउल में 1 कप दही, 1 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट और 1 बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी रेड चिली पेस्ट आधा चम्मच नींबू का रस, आधा बड़ा चम्मच गर्म मसाला पाउडर, आधा बड़ा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच अजवाइन मसलकर, 2 बड़ा चम्मच भुना हुआ बेसन और आखिर में स्वादानुसार नमक मिला लें।
इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।ये तैयार किया हुआ पेस्ट चिकन पीस पर चारों तरफ से रब कर लें। और चिकन पीस को करीब 1 घंटे के लिए साइड में रख दें।
ताकि वो पेस्ट चिकन में अच्छी तरह से घुल जाए।अब एक ओवन ट्रे में ये चिकन पीस रखकर, ऊपर से 1 से 2 चम्मच तेल डाल दें।
ओवन को प्री हिट कर ले 180° C पे 10 मिनट के लिए और आखिर में चिकन को करीब 40 से 45 मिनट तक 180 ° C के लिए ओवन में पकने दें।
आपका चिकन तंदूरी तैयार हैं, इसे अब गरमा गरम एंजॉय करें अपनी फेवरेट चटनी और तंदूरी रोटी के साथ।





