- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- eid dishes, indian sweets, sweet dish
बकरी ईद 2023 अब नजदीक आ चुकी है। ईद आई है तो स्वादिष्ट पकवान तो बनने ही चाहिए लेकिन वो हेल्दी भी होने चाहिए ताकि आपका वजन न बढ़ जाए।
ईद यानि आपनो से मिलना और स्वादिष्ट पकवान का आनंद लेना, लेकिन स्वादिष्ट पकवान का आनंद लेते लेते कहीं आप अपनी सेहत को न भूल जाएं जनाब। इसलिए आपकी सेहत का ख्याल रखने के लिए आज ईद के खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए है ऐसे पकवान की रेसिपी जो स्वाद में तो लाजवाब होगी ही और साथ में आपकी सेहत का भी भरपूर ख्याल रखेगी।
ईद की शाम जब भी घर से बाहर निकलो को हर कोई तला, मैदे से बना हुआ खाना ही खिलाता है जिससे तबियत भी नासाज होने का डर रहता है इसलिए आज ईद की मुबारक अगर आप अपने मेहमानों को दे रहे है तो खुशियों के साथ उन्हे सेहतमंद पकवान खिला कर उनके स्वस्थ रहने की कामना भी करें।
Ingredients
Method
एक पैन लें और 250 ग्राम चीनी के साथ 250 ml पानी गर्म करें
चीनी घुल जाने के बाद, केसर की 6 धागे डालें।
उबालें दें जब तक कि मिश्रण दो तार वाली न बन जाए। चीनी की चाशनी गाढ़ी हो जाने पर गैस बंद कर दें।
एक और पैन लें और तीन कप दूध को उबालें जब तक कि यह एक चौथाई न रह जाए। ध्यान रहे की आप इसे चलाते रहें, ताकि यह कही से लपटे नहीं
जब दूध कम हो जाए तो इसमें 2 tsp हरी इलायची पाउडर और 1/4 चाशनी डालें। 5 मिनट और चलाते रहें।
आपकी रबड़ी तैयार है, अब कढ़ाई को अलग रख दें।
7 से 8 ब्राउन ब्रेड स्लाइस लें और किनारे काट लें। फिर दो त्रिकोण में काट लें
7 से 8 ब्राउन ब्रेड स्लाइस लें और किनारे काट लें। फिर दो त्रिकोण में काट लें।
एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और स्लाइस को सुनहरा भूरा होने तक सेक लें।
सेकने के बाद, स्लाइस को एक-एक करके बची हुई चाशनी में लगभग एक मिनट के लिए भिगो दें।
इन स्लाईस को सर्विंग प्लेट में रखिये और रबड़ी डालिये।
कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते से गार्निश करें।





