- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, eid dishes, Eid Special
शीरमाल को मीठी रोटी भी कहा जाता है. वैसे कई जगहों पर इसे नाश्ते में भी खाया जाता है. लेकिन रमजान ईद और बकरी ईद के मौकों पर आप शीरमाल को घर में ही तैयार कर सकते हैं.
पवित्र माह जिल ए हज का महिना चल रहा हैं और ऐसे के महिने में मुस्लिम लोग खास दिनों में रोजा रखते हैं और शाम के समय रोजा में इफ्तियार तयार करते हैं. इस महिने में ही कुछ स्पेशल खाने पीने के जायके की डिमांड रहती हैं. ऐसे ही जयपुर में रमजान और बकरी ईद के महिने में सबसे ज्यादा फेमस एक अनोखी रोटी होती हैं, जिसे शीरमाल की रोटी कहां जाता है. रमजान और बकरी ईद के महिने में विशेष रूप से इस रोटी की डिमांड रहती हैं. जयपुर के रामगंज बाजार में वर्षों से यह शीरमाल की रोटी बनती आ रही हैं. शीरमाल की रोटी खाते ही लम्बे समय तक ऊर्जा बरकरार रहती हैं और भूख भी नहीं लगती हैं. तो ऐसे में आइए जानते हैं इसकी रेसिपी
Ingredients
Method
स्वाद से भरपूर शीरमाल रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें।
अब आप मैदे में देसी घी, चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब एक छोटी-सी कटोरी में केसर लेकर उसे गर्म पानी में घोल लें और फिर इसे मैदे के मिश्रण में मिला लें।
अब आप मैदे में इलायची पाउडर,नारियल पाउडर ,चुटकी भर नमक डालकर मिला लें।
फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें और इसे 20 मिनट तक ढंककर सेट होने रख दें।
फिर आप इसकी मोटी लोई बनाकर गोल-गोल बेल लें।
फिर आप काटे या टूथ पिक से रोटी में सभी जगह पर छेद कर लें।
अब आप नॉन स्टिक तवे पर रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
जब दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए तो आप तवा हटाकर रोटी को डायरेक्ट गैस पर रखकर फुला लें।
इसके बाद आप रोटी पर देसी घी लगाएं और ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
इस तरह आपकी शीरमाल रोटी बनकर तैयार है।





