- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
अगर बच्चे केला खाना नहीं पसंद करते हैं तो आप इस सिंपल से पैन केक रेसिपी बनाकर उन्हें ब्रेकफास्ट में दें. 10 मिनट में बनने वाली ये रेसिपी बच्चे मांग मांगकर खाएंगे.
Banana Pancake Recipe: केला एक ऐसा सुपरफूड है, जो बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह न केवल बच्चों को दिनभर एनर्जी से भरा रखता है, बल्कि कई न्यूट्रिशनल चीजों की कमी को एक बार में ही दूर कर देता है. कई बार बच्चे केला देखते ही नाक मुंह बनाने लगते हैं और खाने से कतराते हैं. अगर आपका बच्चा भी केला नहीं खाना चाहता है तो आप बनाना पैन केक ट्राई करें. यह आपके बच्चे का फेवरेट ब्रेकफास्ट बन जाएगा और आप बड़ी ही आसानी से उसके दिनभर में दो केले की खुराक पूरा कर सकते हैं.
Ingredients
Method
घर पर बनाना पैन केक बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा निकालें फिर इसमें गेहूं का आटा, चीनी, नमक, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
केले को छील कर छोटे पतले टुकड़ों में काट कर चमचे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लीजिए। (केले को मिक्सर में डालकर दूध के साथ भी मैश किया जा सकता है)
केले के अच्छे से मैश हो जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और मैदा, आटे के मिश्रण को इस मिश्रण में डाल कर अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिए। घोल को गुठलियां समाप्त होने तक अच्छे से चिकना हो जाने तक मिलाना है।
बैटर में 2 छोटे चम्मच घी के डाल कर मिला दीजिए. बैटर तैयार है अब इसे 15 मिनिट के लिए रख दीजिए।
पैन केक बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा गैस पर रखिये, गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैलाइये, गैस कम और तवा हल्का गरम हो, घोल से 1 चमचा घोल लेकर तवे पर डालिये और चमचे की सहायता हल्का मोटा गोल पेनकेक फैलाइये।
थोड़ा सा घी चम्मच से पैन केक के चारों ओर डालिये और थोडा़ सा घी पैन केक के ऊपर डाल दीजिए।मीडियम गैस पर पैन केक को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये।
पैन केक के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर, पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए।
दोनों ओर से सिक जाने पर पैन केक को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह सारे पैन केक बना कर तैयार कर लीजिए।
इतने बैटर से लगभग 10 - 12 पैन केक बनकर के तैयार हो जाते हैं।
गरमा गरम स्वादिष्ट बनाना पैन केक को जैम, बटर या शहद किसी के भी साथ खाईये। आप ये पेनकेक खट्टे अचार के साथ भी सर्व कर सकते हैं, अच्छे लगते हैं। बच्चों को साथ में 1 गिलास दूध भी दीजिए यह उनके लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता होगा।
टिप्स- पैन केक नानस्टिक पेन में बनायें बहुत ही आसानी से बन जाते हैं।पेन केक के लिय, बनाना अच्छा पका हुआ लीजिये, पेन केक ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं। बनाना पेन केक को सिर्फ मैदा से या मैदा और आटा बराबर मात्रा में मिलाकर या सिर्फ आटे से भी बनाया जा सकता है।






