
केला खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। बच्चे हो या बड़े केला सभी के लिए फायदेमंद भी होता है। केला मुलायम और स्वादिष्ट भी होता है। ऐसे में इसे खाने में भी तकलीफ नहीं होती। केले से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने आज तक कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी केले के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में सुना है? हम आपको आज केले के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
मिलेंगी पोषक तत्व
केले के छिलकों में कार्बोहाइड्रेट्स, शुगर, कैलोरी, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन A, कैल्शियम और आयरन जैसे और भी कई जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में केले के साथ-साथ उसके छिलके खाने से शरीर को ये सभी जरुरी तत्व मिलते हैं।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
केले के छिलकों में फाइबर पाया जाता है। इससे डाइजेशन जैसी बीमारियां दूर होती हैं। केले के छिलके खाने से कब्ज, दस्त और बदहजमी जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
त्वचा पर आएगा निखार
हमेशा लोग केला खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं। लेकिन ये छिलके आपकी त्वचा पर निखार भी ला सकते हैं। आप केले के छिलकों में दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा पर निखार आएगा।
आंखों के लिए फायदेमंद
केले के छिलके आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों को फायदा पहुंचाता है। विटामिन ए केला और केले के छिलके दोनों में ही पाया जाता है।






