Health Tips: सर्दियों का यह मौसम कई प्रकार के मौसमी खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। मौसमी फल-सब्जियों को अध्ययनों में सेहत के लिए विशेष लाभकारी पाया गया है। मटर इस मौसम में मिलने वाली ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसे कई प्रकार से फायदेमंद पाया गया है। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ पाचन को ठीक रखने में मटर का सेवन करना फायदेमंद (Peas Benefits For Health) हो सकता है। मटर में कई प्रकार के विटामिन्स-खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है, जो इसे शरीर के लिए विशेष लाभकारी बनाती है। इससे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और फाइबर की भी आसानी से प्राप्ति की जा सकती है।

मटर में पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो कैंसर रोधी और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा मटर में प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी पाया जाता है, जो शरीर के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देता है। मटर का सेवन कई बीमारियों के विकास को रोकने में भी मददगार है, तो आइए जानते हैं मटर से होने वाले फायदों (Peas Benefits) के बारे में।
शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हरी मटर का सेवन करना डायबिटीज (Peas Benefits For Sugar Patients) की समस्या को कम करने में लाभकारी हो सकता है। ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में इसके लाभ हो सकते हैं। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी बनाता है। हरी मटर के सेवन की आदत शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।

पाचन के लिए मटर है फायदेमंद
शोध के मुताबिक, हरी मटर में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाती है। फाइबर आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में सहायक है और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। आंतों में सूजन, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी पेट की समस्याओं में मटर के सेवन से लाभ मिल सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज का कारण बन सकता है।
हृदय के लिए फायदेमंद
अध्ययन के मुताबिक, हरी मटर को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर आहार माना जाता है, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की मात्रा होती है जो हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार उच्च रक्तचाप को रोकने में लाभकारी माने जाते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ आहार का चयन करना आवश्यक माना जाता है।

कैंसर में मटर के फायदे
हरी मटर के सेवन से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है जो शरीर से सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने के लिए जरूरी है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हरी मटर में सैपोनिन होते हैं, पौधे के ये यौगिक कैंसर रोधी प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। सैपोनिन कैंसर कोशिकाओं को रोकने और ट्यूमर के विकास को रोकने में भी लाभकारी है।
मटर का इस्तेमाल सर्दियों के सीजन में काफी ज्यादा किया जाता है। कई लोग मटर को स्टोर करके भी रख लेते हैं और पूरे साल इस्तेमाल करते हैं। कोई आलू मटर की सब्जी तो कोई मटर पुलाव, पराठे, पोहा या फिर अन्य डिश (Peas Recipe) बनाकर खाता है। वैसे तो आप मटर से कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं, लेकिन मटर की चटपटी और सूखी सब्जी (Sukhi Matar Recipe) बनाना बेहद आसान है और इस सब्जी में मटर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह आपके लिए काफी लाभदायक है।
सूखी मटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री (Dry Peas Recipe Ingredients List)
• मटर – 2 कप
• टमाटर – 1
• प्याज – 1
• हरी मिर्च – 4
• धनिया पाउडर – 1 चम्मच
• हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
• नमक – स्वादानुसार
• जीरा -1 छोटा चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
• हींग – 1 चुटकीभर
• तेल – 4 चम्मच
सूखी मटर की सब्जी बनाने की विधि (How To Make dry Peas Recipe)
• सबसे पहले मटर के छिलके उतार लें और 10 मिनट के लिए गर्म पानी में 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। इतने में सभी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लेंगे और मटर को सूखने के लिए हवा में छोड़ दें। फिर अब एक कढ़ाही में 4 चम्मच तेल गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो आप जीरा और हींग डालकर तड़का लगा लें। बस बन गई आपकी सूखी मटर की सब्जी।






