
महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं। इस दौरान उनके शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिससे उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इन दिनों बदलते रहन-सहन और खानपान की वजह से हमारी जीवनशैली काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में अब महिलाओं को और ज्यादा तकलीफ होने लगी है। इस दर्द के अलावा पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग्स, मितली, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन भी होता है, जिससे बहुत गुस्सा आने लगता है। पैन किलर खाने के बावजूद दर्द बंद नहीं होता और पैन किलर से शरीर को नुकसान भी होने लगता है। अगर आप पीरियड्स में असहनीय दर्द को झेलती हैं तो हम आपके लिए आज कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आपका दर्द छूमंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलु नुस्खों के बारे में।
गर्म पानी से सिकाई
पीरियड के दौरान पीठ और पेट के निचले भाग में आप हॉट पैड लगाकर सिकाई करें। इससे दर्द से काफी आराम मिलेगा। साथ ही गर्म पानी की सिकाई से शरीर को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। यदि आपके पास हॉट पैड नहीं है तो आप गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल या फिर गर्म तौलिया का इस्तेमाल भी सकती हैं।
अजवाइन
पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए अजवाइन रामबाण इलाज माना जाता है। ये आपके पीरियड का दर्द भी दूर करेगी। आप आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ ले लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
शहद और अदरक
यदि आप जल्दी दर्द बंद करना चाहते हैं तो 1 छोटी चम्मच शहद और 1 छोटी चम्मच अदरक का रस लें और इन्हें मिलाकर पी लें। कुछ ही देर में आपको दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
डार्क चाॉकलेट
पीरियड्स पैन से छुटकारा पाने के लिए आप डार्क चाॉकलेट का भी सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होती है जो दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकती है।
हल्दी का दूध
हल्दी एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है जो आपको पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है, जो पेट दर्द से राहत दिलाती है।






