- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Halwa
- Course
- Dessert
कुछ लोग हलवा खाने के बेहद शौकीन होते हैं. ऐसे में मीठा खाने की क्रेविंग होने पर आप बेसन का हलवा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है. किचन में मौजूद महज कुछ ही इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके आप फटाफट से स्वादिष्ट और लजीज हलवा सर्व कर सकते हैं.
Besan ka Halwa: मीठा खाने का जिक्र आते ही ज्यादातर लोगों की जुबां पर सबसे पहले हलवे का नाम आता है. ऐसे में सूजी के हलवे से लेकर गाजर और आटे का हलवा जैसी आपने कई रेसिपी ट्राई की होंगी, लेकिन क्या आपने कभी बेसन के हलवे (Besan ka halwa) का स्वाद चखा है? बेसन का हलवा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. इसकी खुशबू से कोई भी हलवे की तरफ खिंचा चला आता है.
बेसन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. आपने बेसन की बर्फी या लड्डू तो कई बार खाए होंगे, लेकिन बेसन का हलवा शायद ही ट्राई किया हो. ये हलवा बनाने में काफी आसान है. बच्चों को बुजुर्गों को बेसन का ये हलवा बहुत पसंद आएगा. आप इसे जरूर बनाएं.
Ingredients
Method
परफेक्ट बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में चीनी, पानी और दूध डालकर उसे गैस पर उबालें।
ये उबल रहा है जब तक आप एक दूसरी कड़ाही में घी डाल दें और उसके पिघलने पर उसमें बेसन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
जब बेसन अच्छे से भून जाएगा तो आपको खुशबू आने लग जाएगी और साथ ही बेसन घी भी छोड़ने लगेगा। इसमें 15 मिनट का समय लगेगा।
जब बेसन भुन जाए तो आप उसमें दूसरी तरफ उबल रहे चीनी, पानी और दूध के मिश्रण को डालकर उसे चलाते जाए।
इसके बाद इसे कुछ देर ढक कर रख दें।
जब हलवा अच्छे से भुन जाए तो आप इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें।
अंत में आप इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर गैस बंद कर दें।
आप चाहे तो सर्व करने से पहले हलवे पर दो चम्मच घी और डाल दें इससे स्वाद बढ़ जाएगा।
फिर आप प्लेट में सभी को गरमा-गरम बेसन का हलवा सर्व कर दें।






