- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Main Course
भिंडी (Bharva Bhindi Recipe) एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। भिंडी को आप कई अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। चाहे आप तली हुई भिंडी बनाए, कुरकुरी भिंडी बनाए, मसाला भिंडी बनाए और या फिर भरवा भिंडी बनाए। वैसे सबसे ज्यादा आनंद तो भरवा भिंडी (Bharva Bhindi Recipe) खाने में ही आता है। अक्सर लोग किसी ख़ास अवसर पर भरवा भिंडी खाना पसंद करते हैं। इसे रोटी, पूरी, पराठा और या फिर चावल के साथ भी खाया जा सकता है। तो चलिए देर ना करते हुए हम आपको आज भरवा भिंडी (Bharva Bhindi Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Ingredients
- 350 ग्राम भिंडी
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई सौंफ
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 पाउच नमक
- 1 बड़ा चम्मच सूखे आम का पाउडर
- मैगी मसाला-ए-मैजिक
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हींग
Method
भरवा भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको 350 ग्राम भिंडी लें और फिर उसे धोकर सुखा लें।
भिंडी अच्छी तरह सूख जाने के बादआप उसके ऊपर और नीचे का हिस्सा काट लें और फिर भिंडी को बीच में से एक कट लगा लें।
अब एक कटोरा लें और उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कुटी हुई सौंफ, नमक, अमचूर, हल्का भुना हुआ बेसन और 2 टेबल स्पून सरसों का तेल डाल दें।
आप चाहे तो इसमें मैगी-मसाला-ऐ-मैजिक का एक पाउच भी डाल सकते हैं।
अब मसाले को अच्छी तरह मिला लें और उसे भिंडी में भर दें।
गैस पर एक कढ़ाई रखकर उसमें 2 टेबल स्पून सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह गर्म करें।
अब तेल में 1 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 छोटी चम्मच हींग डालिये और सारी भरवा भिंडी को कढ़ाई में डाल दीजिये।
भिंडी को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहिये ताकि वह जले ना।
कढ़ाई को ढाँककर 10 से 15 मिनट तक भिंडी को पका लें।
जब भिंडी अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें।
अब अपनी भरवा भिंडी को कटे हुए धनिये से सजा दीजिये।
इस तरह आपकी स्वादिष्ट और परफेक्ट भरवा भिंडी पूरी तरह से तैयार है, और आप इसका आनंद ले सकते हैं।






