- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Bharwa Karela Recipe: करेले का नाम सुनकर ज्यादातर लोगों का मुंह बन जाता है और बनेगा क्यों नहीं, यह इतना कड़वा जो होता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस कड़वे करेले को एक ऐसे तरीके से भी बनाया जा सकता है, जिसे आप खाते ही आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। हम आपको आज भरवा करेला (Bharwa Karela Recipe) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। भरवा करेले की सब्जी आपको बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगेगी और यह इतनी स्वादिष्ट बनेगी कि खाने वाला आपसे बार-बार मांगता रह जाएगा। यह एक ऐसी डिश है, जिसे आप बनाकर 2-3 दिन तक रख भी सकते हैं।
भरवा करेले (Bharwa Karela Recipe) बनाने के दो फायदे हैं, यह स्वादिष्ट तो बनते ही हैं और साथ ही करेला खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। करेला खाना मधुमेह (Diabetes) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि इसे पूरी या घी में बने पराठों से खाया जाए, तो इसकी बात ही निराली होगी। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में विस्तार से जानें।
Ingredients
Method
भरवा करेला बनाने के लिए सबसे पहले आप करेले को धोकर इसे छील लें।
अब करेले को बीच से चीर लें और इसके बीज निकाल दें। अगर बीज सॉफ्ट हैं, तो उसे निकालने की कोई ज़रूरत नहीं है।
अब करेलों पर नमक लगाकर 2-3 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। ऐसा करने से करेले का कड़वापन निकल जाएगा।
अब भरवा करेले का मसाला तैयार करने के लिए एक पैन लें और उनमें तेल डाल कर गर्म कर लें।
तब तक मसाले बनाने के लिए जार में लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, मूंगफली, सरसों का दाना और कच्चे आम को डालकर पीस लें।
तेल गर्म होने पर उसमे जीरा, सौंफ और कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
प्याज हल्के भूरे हो जाने पर आप पिसा हुआ पेस्ट उसमे डालें और उसे 1-2 मिनट के लिए भूनें।
अब उस मसाले को करेले के अंदर स्टफिंग कर दें। आप चाहे तो मसाले में अचार का तेल भी डाल सकते हैं।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमे भरे हुए करेले को पकने के लिए रख दें।
थोड़ी देर करेले को पकाते रहें।
अब आपका भरवा करेला बनकर तैयार है।
अब इसे हरा धनिया से गार्निश करें और रोटी, पराठे या पूरी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।






