- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 44
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets, sweet dish
किसी भी खास अवसर पर लोग बूंदी के लड्डू बड़े शौक से बनाते हैं और खाते भी हैं। ऐसे में आप इस लड्डू को घर बैठे बना सकते हैं जिसका स्वाद बाहर से खरीदे लड्डू से ज्यादा उम्दा होगा।
बूंदी के लड्डू खाना किसे नहीं पसंद। घर पर पूजा हो या कोई भी मौकाऐसे में आप इन दोनों ही मौकों पर घर में ही बूंदी के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर हलवाई जैसे बूंदी के लड्डू कैसे बनाएं। तो, इसे बनाना मुश्किल काम नहीं है। बस आपको कुछ चीजों को फॉलो करना है आप घर बैठे बूंदी के लड्डू को बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ चाहिए भी नहीं। आपकी रसोई में रखी इन चीजों से ही लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। तो, जानते हैं बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बेसन में पानी या दूध मिलाकर पतला पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद आप एक पैन में घी गर्म करने के लिए रख दीजिए।
इसके बाद आप तैयार मिश्रण को छलनी में डाल दें और गरम घी में जल्दी से फैंट लीजिए। अब इसे फ्राई करें जब तक इसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाए और बूंदुी बन जाएं!
फिर घी को सोखने के लिए, इन्हें कढ़ाई से निकाल कर पेपर पर रख लें।
अब माप के अनुसार चीनी और पानी मिलाकर, अच्छे से एक तार वाली चाशनी को तैयार कर लीजिए।
इसके बाद आप इसमें केसर और नारंगी रंग भी मिला लें।
अब आप तैयार चाशनी में बूंदी, इलायची और मेवे भी डालकर मिला लीजिए। थोड़ी देर बाद इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर इसे करीब 1/2 घंटे के लिए ढककर रख दें।
अंत में आप हथेली पर थोड़ा- सा घी लगाकर लड्डू तैयार कर लें। थोड़ी देर बाद अब आप इसे सभी को सर्व करें।






