अगर आप भी सुबह जल्दीबाजी में नाश्ता भूल जाती हैं या फिर बनाती ही नहीं है तो आज हम आपको कुछ आसान रेसिपीज के बारे में बताने वाले हैं।
हम सभी जानते हैं कि नाश्ता हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दिन की शुरुआत में खाया जाने वाला खाना हमे पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। नाश्ते के बाद भी हम खाना खाना खाते हैं लेकिन हेल्दी नाश्ता हमारे शरीर की मांग है।अक्सर हमें कॉलेज जाना हो या ऑफिस जाना हो, हम नाश्ता किए बिना ही चले जाते हैं और इसी की वजह से हम कमजोर महसूस करते हैं।
अगर आप भी इसी तरह सुबह जल्दी-जल्दी में अपना नाश्ता भूल जाती हैं तो आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कुछ आसान रेसिपी जिन्हें आप नाश्ते में बना सकती हैं। यह रेसिपीज इतनी आसान हैं कि आपको बनाने में टाइम भी नहीं लगेगा। तो आइए जानते हैं इन आसान रेसिपी के बारे में।
घर पर बनाएं हेल्दी मफिन

मफिन बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और अगर आप आधी तैयारी रात को कर दें बिलकुल भी नहीं। अगर आप मफिन बना ही रहिहैं तो थोड़ा हेल्दी बनाएं और हेल्दी मफिन के लिए आप इतेमाल करे फल। सुबह उठकर पहले मफिन का बैेर बना लें और बेक करने को रख दें।
जब तक मफिन बेक हो रहे हो आप अपना बाकि काम कर लें। तैयार होने के बाद नाश्ता करें और ऑफिस को निकल जाएं
अगर आप सब्जी बनाती हैं तो आपका काफी समय सब्जी छांटने, धोने, काटने और फिर पकाने में जाता है। अगर आप नाश्ते में मफिन बनाना शुरू करती हियँ तो आपका काफी समय बचेगा और आप बाकि काम भी कर पाएंगी।
अंडे की रेसिपी

अगर सुबह कुछ हेल्दी खाया जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है और इसके लिए आप अंडा खा सकती हैं। अंडा खाने का फायदा यह है कि अगर आपको लेट हो रही है तो आप इसे उबाल कर खा सकती हैं।
अगर आपके पास समय है लेकिन कम है तो आप ट्राई करें की आमलेट या फिर अंडा फ्राई बना लें। यह आपकी सेहत को भी अच्छा रखेगा और आपका पेट भी भरेगा। आप अंडे के साथ सलाद भी काटकर खा सकती हैं।
हेल्दी स्मूदी

फलों से हमें कई सारे मिनिरल्स और फाइबर मिलते हैं। रोज सुबह फल खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हम हर सुबह ऑफिस के लिए खाना तो नहीं बना सकते हैं इसलिए अगर आपको कभी भी ऑफिस जाने या फिर कहीं और जाने में देर हो रही हो तो घर पर ही एक गिलास हेल्दी स्मूथी बना लें।
यह बनाने में इतनी आसान होती है कि आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा और आपको पोषण भी मिलेगा। आपके घर में जो भी फल हो उसे से टेस्टी स्मूदी बनाकर पिएं साथ आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।
आप नाश्ते में क्या बनाती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए पोस्टआपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।






