- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery
कुछ कुकीज में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ अंडे का उपयोग किए बिना ही बनाई जाती हैं. आज हम आपके लिए लाए हैं बटर कुकीज की रेसिपी जो अंडे के इस्तेमाल बिना किए बनाई गई है.
चाय या कॉफी के साथ कुकीज की जुगलबंदी काफी पसंद की जाती है. आप भी अक्सर मार्केट से कई तरह की कुकीज खरीदकर लाते होंगे. ऐसे में अगर इन कुकीज को आप घर पर ही बनाना सीख लें तो सोने पे सुहागा हो सकता है. कुछ कुकीज में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ अंडे का उपयोग किए बिना ही बनाई जाती हैं. आज हम आपके लिए लाए हैं बटर कुकीज की रेसिपी जो बिना अंडे का इस्तेमाल करके बनाई गई है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
Ingredients
- 1 कप मक्खन
- 1 कप ब्राउन शुगर
- ढाई कप मैदा
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 2 टीस्पून दालचीनी पाउडर
- 2 टेबलस्पून दूध
Method
बटर कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर धीमी आंच पर पैन रखें।
अब इस पैन में आप बटर गर्म करें और फिर उसे एक बड़े से कटोरे में डाल दें।
अब बटर में ब्राउन शुगर डालकर उसे अच्छी तरह मिक्स करे और फेंटते जाएं।
अच्छे से फेंटने के बाद आप इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर, दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
आप इस मिश्रण को आप 30 मिनट के लिए फ्रिज में ढंककर रख दें।
तब तक आप ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट कर लें।
अब फ्रिज से मिश्रण निकालकर आप उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें।
आप लोई को अपनी पसंद का कोई भी शेप दे सकते हैं।
फिर आप इसे बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाकर थोड़ी-थोड़ी दूर पर रखें।
इसे 10-15 मिनट के लिए बेक कर लें। बीच-बीच में उसे चेक भी करते रहे।
अब आप ट्रे को ओवन से बाहर निकालकर उसे ठंडा होने को रख दें।
इस तरह तैयार है आपकी टेस्टी बटर कुकीज़।






