- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
Ingredients
Method
पत्तागोभी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप पत्ता गोभी को अच्छी तरह से धोकर उसे काट लीजिए।
फिर एक मिक्सिंग बाउल में कटी हुई गोभी, बेसन, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटा प्याज, चावल का आटा और नमक डालें और इन सब को अच्छी तरह सेमिला लें।
अब इसमें दो चम्मच पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार कर लेंगे। ध्यान रहें, आप ज्यादा पानी ना डालें। गोभी में थोड़ा मॉइश्चर होता है जो पानी छोड़ता है।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने रख दें और फिर छोटे-छोटे पकौड़े डालकर उन्हें मध्यम आंच तललें।
हल्के सुनहरे रंग का होने तक आप पकौड़े को तलते रहें।
फिर आप एक प्लेट में पकौड़े निकालकर उन्हें चटनी के साथ सर्व करें।
इस तरह गरमा-गरम क्रिस्पी पत्ता गोभी के पकौड़े बनकर तैयार हैं।






