- Prep
- 25 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- Dessert, indian sweets
डिनर के बाद हम सब का स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का मन करता है। वैसे तो हम सब अकसर डेजर्ट में मिठाई, खीर या हलवा खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर बात चमचम मिठाई की हो तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं। चमचम मिठाई बंगाल की लोकप्रिय मिठाई में से एक है। पर अपने स्वाद के कारण ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय है।
क्या आपने पहले कभी चमचम मिठाई खाई है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। लेकिन, आप फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको चमचम मिठाई की रेसिपी के बारे में बताएगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1 कप पनीर
- 1 कप पिसी चीनी
- घी जरूरत के हिसाब से
- 5 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच मैदा
- 2 हरी इलायची
- केसर के धागे
- 1 छोटा कप दूध
Method
सबसे पहले आप पनीर लें और इसमें एक बड़ा चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। फिर आटे में एक छोटी लोई लेकर गोल लोई बना लें। फिर इस पैन में 2 कप पानी और 1 कप चीनी डाल दें। अब आप इसे चीनी घुलने तक उबाल लें। फिर आप इसमें 2 इलायची डाल दें। अब आप तैयार बॉल्स को चाशनी में डिप कर लें। अब आप इसे एक तरफ रख दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दीजिए।
इसके बाद आप एक पैन में एक टेबल स्पून घी डाल दें। जब घी पिघल जाए, तो इसमें एक छोटा कप दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर मिल्क पाउडर को डालकर मिला लें। अब आप इसमें दूध, केसर और पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। अब आपका खोया तैयार हो गया है।
इसके बाद आप पनीर बॉल्स में खोया डालें और चाशनी में डाल दें। फिर पनीर के बॉल्स को काटें और उसमें थोडा खोया स्टफ कर दें। अब इन तैयार पनीर बॉल्स को चाशनी में डाल दें।
जब एक बार यह हो जाए, तो इसे एक सर्विंग प्लेट में ट्रांसफर करें। अब आपका बंगाली स्टाइल चमचम मिठाई बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






