- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bihar, Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Dessert

अनरसे को चावल से बनाया जाता है। इसके स्वाद की तो जितनी तारीफ करें उतनी कम है। पर अगर आपने आजतक अनरसे की मिठाई को खाया नहीं है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं या फिर आपने कभी अपने मित्रों या सगे- संबंधियों के घर में खाया होगा। पर आपको पता ही नहीं हैं कि इसे बनाते कैसे है? तो आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए। Khana.behindtalkies आपको आज अनरसे की रेसिपी के बारे में बताएगा। जब आप अनरसे को अपने घर में बनाएंगे, तो आपके स्वाद में चार चांद लग जाएगा।
Ingredients
- 1/2 कप चावल
- 1/2 कप चीनी
- 1/3 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच देशी घी
- 2 बड़े चम्मच तिल
Method
सबसे पहले आप चावल के अनरसे बनाने के लिए चावल को साफ करके अच्छी तरह से धो लें। चावलों को धोने के बाद 3 दिन के लिए भिगो कर रख दें। चावल के पानी को रोज बदलते रहें। 3 दिन के बाद चावलों को पानी से निकाल लें और अच्छी तरह धोकर एक सूती कपड़े पर सूखने के लिए फैला दें। जब चावल सूख जाएं तो इसे दरदरा पीस लें।






