- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 12
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
स्नैक्स में कुछ लोग कुरकुरे पापड़ खाना पसंद करते हैं. मगर क्या आप पापड़ से चटपटी डिश बनाने की रेसिपी जानते हैं. जी हां, स्टफ्ड पापड़ कोन (Stuffed Papad Cone Recipe) की इजी रेसिपी ट्राई करके आप नाश्ते में फटाफट से टेस्टी और चटपटे स्नैक्स रेडी कर सकते हैं. खासकर बच्चों को स्टफ्ड पापड़ कोन काफी पसंद आते हैं. तो आइए जानते हैं स्टफ्ड पापड़ कोन बनाने की विधि, जिसकी मदद से आप इंस्टेंट और टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.
Ingredients
Method
स्टफ्ड पापड़ कोन बनाने के लिए मसाला पापड़ को बीच में तोड़ कर नॉन स्टिक पैन पर सेंक लें.
तवे पर पापड़ डालने के बाद इसपर सूती कपड़ा रख कर हल्के हाथों से दबाएं. इससे पापड़ परफेक्टली पक जाते हैं.
वहीं सेंकने के तुरंत बाद पापड़ मुलायम रहते हैं. ऐसे में कपड़े की मदद से पापड़ को फोल्ड करके कोन का आकार दे दें.
इसी तरह सभी पापड़ों को सेंकने के बाद कोन तैयार कर लें.
स्टफ्ड पापड़ कोन की फिलिंग बनाने के लिए बॉउल में मिक्स नमकीन, प्याज, हरी मिर्च, सरसों का तेल, नमक, हरा धनिया और नींबू का रस डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद पापड़ की कोन में भर दें.
बस आपके स्टफ्ड पापड़ कोन रेडी है. इसे तुरंत सभी को सर्व करें.






