- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Italian
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snacks, starter
गार्लिक ब्रेड खाने में बेहद टेस्टी लगता है, हालांकि कई लोगों को लगता है कि इसे बनाना बेहद मुश्किल है. बता दें कि आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं.
गार्लिक ब्रेड खाने में बेहद टेस्टी लगता है. बच्चे-बड़े हर किसी को यह पसंद होता है, हालांकि कई लोगों को लगता है कि इसे बनाना बेहद मुश्किल है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इसके लिए आज हम आपके लिए लाए हैं एक आसान सी रेसिपी. इसकी मदद से आप घर पर झटपट बाजार जैसा गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं. इससे आपका बच्चे बाहर का खाना खाने से तो बचेगा साथ ही आपको भी खाने में कई वैरायटी मिल सकती है. गर्लिक ब्रेड बनाने के लिए आपको कोई फैंसी आइटम या सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
Ingredients
- 4-5 ब्रेड के स्लाइस
- 2 चम्मच बटर
- 2 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 2 चम्मच मिक्सड हर्ब्स या ऑरगेनो
- 4 चम्मच बारीक कटे हुए प्याज
- 4-5 चम्मच हरी लाल और पीली शिमला मिर्च के टुकड़े
- 2 चीज़ स्लाइस
- 5-6 चम्मच मोजरेला चीज़
- 3 चम्मच टोमैटो सॉस
- बारीक कटी हुई हरी धनिया की पत्तियां
Method
नाश्ते में चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस को एक के ऊपर एक करके रखें और सभी ब्रेड स्लाइस को बीच में काट कर अलग कर दें.
अब कटोरी में बटर लें. इसमें चिली फ्लेक्स, लहसुन, मिक्सड हर्ब्स या ऑरगेनो डालकर मिक्स कर लें.
इसके बाद तवे पर पेपर की प्लेट लगाएं. इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस को अलग-अलग करके रख दें.
अब सभी ब्रेड स्लाइस पर ब्रश की मदद से बटर का मिक्सचर अप्लाई करें. फिर हर ब्रेड के ऊपर एक चीज़ की स्लाइस रख दें.
चीज़ स्लाइस पर टोमैटो केचअप लगाएं. अब इसके ऊपर प्याज, शिमला मिर्च और मोजरेला चीज़ स्प्रे करें. ध्यान रहे कि सभी चीजें ब्रेड को अच्छी तरह से कवर कर लें.
अब तवे को गैस पर रखें और इसे ढक्कन से कवर कर दें. वहीं गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें. जिससे आपके ब्रेड जलने का डर नहीं रहेगा.






