- Prep
- 30 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, middle eastern
- Course
- Appetizer, dinner, fast food, Snack
शवरमा मसाला बनाना जितना आप सोच सकते हैं उससे कहीं ज्यादा आसान है. आपको बस सही रेशियो में सही सामग्री की आवश्यकता है.
शवरमा फेमस स्ट्रीट फूड है जिसे नॉनवेज खाने वाले काफी पसंद करते हैं। ये मध्य पूर्वकी फेमस डिश है, जिसे बहुत ही अलग अंदाज में परोसा जाता है। इसमें डाला गया चिकन या मीट काफी मसालेदार होता है और यह एक मेटल के वर्टिकल रोटसिरी पर घूमते हुए सिकता रहता है। वैसे तो लोग इसे घर पर भी बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद शवरमा बाजार जैसा नहीं बन पाता। इसकी वजह की कुछ की गई गलतियां जो डिश का पूरा स्वाद खराब कर देती हैं।
Ingredients
- 350 ग्राम बोनलेस चिकन
- 1 बड़ा चम्मच माल्ट विनेगर
- ½ कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 बड़ा चम्मच मसालेसॉस
- 1/2 कप ताहिनी
- 1 टेबल स्पून लहसुन
- 2 टेबल स्पून नींबू का रस
- तेल आवश्यकतानुसार
- 1 पेकेट लेट्युस
- 2 प्याज
- 3 टमाटर
- 8 पीटा ब्रेड
Method
सबसे पहले एक कांच के बर्तन में माल्ट विनेगर, दही, वेजिटेबल ऑयल, मसाले, इलायची, नमक और काली मिर्च को एक साथ मिला लें।
अब आप इसमें चिकन के टुकड़े डालकर मिश्रण में अच्छी तरह मिला लीजिए। फिर इसे ढककर 4 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दीजिए। अब ओवन को 350 डिग्री तक गर्म कर लें।
इसके बाद आप एक बाउल में, ताहिनी, 1/4 कप दही, लहसुन, नींबू का रस, तेल और अजमोद को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च छिड़क लें।
अब इसे बिना ढके पकाएं जब तक कि चिकन पक न जाए। अब आप इसे एक बर्तन में निकाल कर पीस लें।
पिटा ब्रेड में चिकन के टुकड़े, टमाटर, प्याज़ और लैट्यूस डाल लें। अब इसे रोल करके ताहिनी सॉस के साथ सभी को परोसें।




