- Prep
- 8h
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Mediterranean, middle eastern
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snack, Snacks, starter
Falafel Recipe: नाश्ते या स्नैक्स में खाएं क्रिस्पी फलाफल, रेसिपी के लिए बने रहें हमारे साथ।
यदि आप स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो आज ही बनाएं फलाफल। काबुली चना से बनने वाली फलाफल लोकप्रिय मध्य पूर्वी ‘फास्ट फूड’ है।
खाने-पीने का शौक रखने वाले हर समय कुछ ना कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। ऐसे लोग किचन में मौजूद किसी भी चीज से डिफरेंट व्यंजन बना लेते हैं या फिर फूड ब्लॉग, वीडियो देखकर तरह-तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं। यदि आप स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो आज ही बनाएं फलाफल। काबुली चना से बनने वाली फलाफल रेसिपी झटपट बन जाती है। फलाफल गोल या फिर टिक्की के आकार में बना सकते हैं। यह खाने में बेहद कुरकुरा होता है।
Ingredients
Method
एक बड़े कटोरे में काबुली चना को रात भर या 6 से 7 घंटा के लिए भिगो दें।
अब एक ग्राइंडर में, चना, कोतमीर, पुदीना, लहसुन और प्याज डालकर दरदरा सा पिस लें।
इसे एक कटोरे में निकाल लें, इस में बेकिंग सोडा, नमक,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें।
इसे साइड पर रख दें 10 मिनट के लिए
टिक्की का आकार देते हुए, गरम तेल में मीडियम आंच पे दीप फ्राई करें।
गरमा गरम परोसें अपनी फेवरेट चटनी या डिप या ताहिनी सॉस के साथ।




