- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, Italian, Mediterranean, mughlai
- Course
- Appetizer, Snack, Snacks
Chicken Sliders :
किसे नहीं पसंद शाम के नाश्ते में, या किट्टी पार्टी में कुछ अलग हटके बनाके तारीफें लूटने का मौका। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ये अनोखी डिश, जिससे आपकी होगी वाह्ह वाही।
चलिए फिर बनाना शुरू करते हैं, चिकन स्लाइड्स ( Chicken Sliders) की रेसिपी।
Ingredients
- 1 tbsp तेल
- 1 tbsp मस्का
- 1 मीडियम साइज प्याज बारीकी से चॉप की हुई।
- 1 tsp अदरक लेसन का पेस्ट
- 1 1मीडियम साइज शिमला मिर्च बारीकी से कटी हुई
- 2 हरी मिर्च बारीकी से कटी हुई।
- 1 tsp नमक
- 1 tsp लाल मिर्च पाउडर
- ½ tsp काली मिर्च पाउडर
- 1 tsp सोया सॉस
- 2 tsp रेड चिल्ली सॉस
- 250 gm चिकन उबला श्रेडेड किया हुआ
- ½ कप मेयोनेज़
- 1 लादी पाव
- 2 tbsp मस्का
- 2-3 tbsp पिज्जा सॉस
- ½ कप मोजरेला चीज
- चिकन फिलिंग
- 4-5 चीज स्लाइस
- 4-5 tbsp मोजरेला चीज
- 1 tsp तिल के बीज
Method
1 फ्राई पैन में 1 tbsp तेल गरम करें, इस में 1 tbsp मस्का शामिल करें।
धीमी आंच पे पकाते हुए, इस में प्याज शामिल करें और इसे अच्छे से फ्राई करें, अब इस में अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाए। इसे अच्छे से भुने।
इस में कटी हुई शिमला मिर्च डालें, बारीकी से कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
इस में काली मिर्च पाउडर मिक्स करें।
अब इस में सोया सॉस, रेड चिल्ली सॉस शामिल करें। इसे अच्छे से मिक्स करें।
अब इस में उबला हुआ श्रेड्डेड चिकन शामिल करें, इसे अच्छे से मिक्स करें गैस को बंद करके इस में मेयोनेज़ शामिल करें, इसे अच्छे से मिक्स करें और ठंडा होने दें।
अब एक लादी पाव को बीच से कट कर लें।
इस बेस पे मस्का स्प्रेड करे, और फिर पिज्जा सॉस भी स्प्रेड करें।
इसके ऊपर मोजरेला चीज डालें और इसके ऊपर चिकन फिलिंग स्प्रेड करें।
इसके ऊपर चीज स्लाइस फैलाए और इसके ऊपर मोजरेला चीज़ डालें।
ऊपर से इसे कवर करें पाव के ऊपर वाले हिस्से से।
इसके ऊपर मस्का लगाए, तिल छिड़के।
इसे प्री हीटेड 180 डिग्री पे ओवन में बेक करे 10-15 मिनट के लिए।
गरमा गरम सर्व करें।






