- Prep
- 3h
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- dinner, indian breads, Lunch, sunday special
घर पर अगर कोई मेहमान आ गया है और उसे खाने में कुछ स्पेशल परोसना चाहते हैं तो रोटी या पराठे के बजाय चिली चीज़ नान बना सकते हैं. स्वाद से भरपूर चिली चीज़ नान खाने का जायका पूरी तरह से बदल सकती है.
होटल में परोसी जाने वाली चिली चीज़ नान का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. जो इसे एक बार खा लेता है उसे इसका स्वाद भुलाए नहीं भूलता है. चिली चीज नान लंच या डिनर का जायका बदलने वाला फूड है. आपके घर अगर कोई खास गेस्ट आया हुआ है और आप उन्हें स्पेशल लंच या डिनर सर्व करना चाहते हैं तो रोटी या पराठे की बजाय होटल स्टाइल चिली चीज़ नान को परोस सकते हैं. पनीर की सब्जी के साथ चिली चीज़ नान का मज़ा खाने वाले को अलग ही मज़ा देने के लिए काफी है.
चिली चीज़ नान को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इस नान का स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगा. इसके अलावा रूटीन खाने के अलावा उन्हें नए ज़ायके को ट्राई करने का भी मौका मिलेगा. अगर आप चिली चीज़ नान बनाना नहीं जानते हैं तो हमारी बताई रेसिपी फॉलो कर इसे तैयार कर सकते हैं.
Ingredients
- 1.5 कप मैदा
- 1 टी स्पून एक्टिव ड्राई यीस्ट
- 1/2 कप पानी
- 1/4 कप दही
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 2 टी स्पून तेल
- 1 टी स्पून चिली फ्लैक्स
- ताजा हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून मक्खन, पिघला हुआ
- 1/2 कप मोजरेला चीज़, घिसा हुआ
Method
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक्टिव ड्राई यीस्ट, चीनी और गुनगुने पानी को एक साथ मिला लेना है।
अब इस खमीर को एक्टिव होने के लिए 10-15 मिनट रख दीजिए। अब एक बड़ा बाउल लीजिए और उसमें मैदा, दही, नमक और तेल डालें। अब इसको अच्छी तरह से मिला लीजिए और एक स्मूद आटा बनाने के लिए गूंध लें।
इसके बाद आपको इस आटे को एक गीले कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए रख देना है।अब एक बाउल में मिर्च, चीज, चिली फलेक्स, नमक और ताजा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।






