- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, icecream, Kulfi, summer dishes
Chocolate Ice Cream Recipe: आसक्रीम की फेहरिस्त में चॉकलेट फ्लेवर कई लोगों का फेवरेट होता है. हालांकि चॉकलेट आइसक्रीम काफी महंगी आती है. वहीं घर पर चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बिस्कुल से चॉकलेट आइसक्रीम बनाने (Chocolate Ice Cream Recipe) की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप महज आधे घंटे में सुपर टेस्टी मार्किट जैसी आइसक्रीम रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं होममेड चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – बिना मशीन के 10 मिनट में बनाएं झागदार कोल्ड कॉफी, पीने में भी होगी सुपर टेस्टी
Ingredients
- 7-8 चॉकलेट बिस्कुट
- 4 चम्मच कोको पाउडर
- 5-6 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच चॉको चिप्स
- 2 चम्मच चॉकलेट सीरप
- 1 लीटर ठंडा दूध
Method
घर पर चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट बिस्कुट को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें.
इसके बाद गैस पर दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें बिस्कुट का पाउडर, कोको पाउडर और चीनी मिक्स करें.
सभी सामग्रियों को गाढ़ा होने तक पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
इसके बाद गैस बंद करें. वहीं ठंडा होने के बाद इसे फिर से मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें.
अब इस मिक्सचर को आइसक्रीम ट्रे में रखें. फिर इसे चॉको चिप्स से गार्निश करें.
इसके बाद ट्रे को एल्युमीनियम फॉइल से कवर करके फ्रिजर में रखें दें. 5-6 घंटे में आपकी चॉकलेट आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी.
आखिर में चॉकलेट सीरप से आइसक्रीम को डेकोरेट करें और ठंडी-ठंडी टेस्टी आइसक्रीम सर्व करें.





