- Prep
- 10 min
- Cook
- 5h
- Total
- 5 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream
कुल्फी का नाम सुनते हीं हमारी जीभ लपलपाने लगती है। बड़े क्या, छोटे क्या, सभी के मन को कुल्फी बहुत ही पसंद आती है। बाजार में तरह-तरह के फ्लेवर की कुल्फी मिलती है। आप चाहे तो घर में भी बड़ी आसानी से कुल्फी बनाकर खा सकते हैं।
आज हम आपको घर पर स्ट्रॉबेरी कुल्फी (Strawberry Kulfi Recipe) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप घर में भी मजेदार कुल्फी बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं होगा और साथ ही खाने में भी टेस्टी लगेगी। तो चलिए जानते हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी (Strawberry Kulfi Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- स्ट्रॉबेरी 1 कप
- दूध 1 कप
- मिल्क पाउडर 2 टेबलस्पून
- चीनी 4 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
Method
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लेकर उसे धो लें और फिर बीच में से काट लें।
फिर आप मिक्सर के जार में स्ट्रॉबेरी, दूध, दूध पाउडर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर उसे पीसकर पेस्ट बना लें।
अब आप आइसक्रीम मोल्ड में इस पेस्ट को डाल दें। यदि आपके पास आइसक्रीम मोल्ड नहीं है तो आप ग्लास में भी डालकर रख सकते हैं। इसमें ध्यान से स्टिक भी लगा दें।
ऊपर से फॉयल पेपर लगाकर इसे पैक कर दें।
फिर आप आइसक्रीम को 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज जमने को रख दें।
5 से 6 घंटे बाद आप इसे फ्रिज से निकाल दें और दो मिनट बाद मोल्ड से भी निकाल लें।
अब आपकी स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनकर तैयार है।
आप चाहे तो इस पर ड्राई फ्रूट लगाकर सजा सकते हैं और फिर इसे सर्व कर दें।





