- Prep
- 5 min
- Cook
- 8 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian, newyork, north indian
- Course
- bakery, Dessert, Snack, Snacks
बच्चों को चॉकलेट कप केक बहुत पसंद होता है। कई बार अचानक बच्चे केक खाने की जिद करने लगते हैं तो आप उनके लिए सिर्फ 1 मिनट में बिना अंडे वाला चॉकलेट कपकेक तैयार कर सकते हैं। जानिए कप केक बनाने रेसिपी।
क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप घर बच्चों के लिए पार्टी रखने का प्लान कर रहे हैं तो उनके लिए फटाफट सिर्फ 1 मिनट में टेस्टी चॉकलेट कपकेक तैयार कर सकते हैं। बच्चों को ये केक मार्केट में मिलने वाले क्रीमी केक से ज्यादा पसंद आएगा। मार्केट के केक में कई तरह की चीजें मिली होती हैं जिसे ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है। वहीं कुछ लोग केक में अंडा होने की वजह से भी नहीं खाते हैं। अगर आपको भी केक देखकर मुंह में पानी आने लगता है तो फिर बिना देरी किए घर में ये कप केक बनाकर खा सकते हैं। इसे सिर्फ 4 से 6 मिनट में तैयार किया जा सकता है। यानि बच्चे ने डिमांड की और पलभर में कपकेक बनकर तैयार हो गया। चॉकलेट कपकेक की रेसिपी काफी आसान है इसके लिए आपको मैदा और 2-3 चीजों की जरूरत होगी। जानिए घर में कैसे बनाएं चॉकलेट कपकेक?
Ingredients
Method
एक मग में मस्का, शक्कर, शक्कर डालकर माइक्रोवेव कर लें 30 सेकंड के लिए, इसे मस्का मेल्ट होजाएगा।
अब बाकी चीज़ों को डालकर अच्छे से मिक्स करके, मिर्कोवेव करे 90 सेकंड्स के लिए।
आइसक्रीम के साथ परोसें






