- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, Dessert, sweet dish, मिठाई
हर भारतीय मीठा खाना बहुत पसंद करता है। चाहे त्योहार हो या फिर आम दिन, मीठा खाने का तो बस बहाना मिलना चाहिए। अकसर लोग घर में देसी मिठाई जैसे लड्डू, रसगुल्ला और काजू कतली रखते हैं, ताकि शाम को चाय के साथ या यूं ही खाने के बाद इसका स्वाद लिया जा सके। लेकिन अगर आप देसी मिठाई से कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो आपको चॉकलेट पीनट लड्डू का स्वाद चखना चाहिए। हैं तो ये लड्डू ही पर चॉकलेट और नट के। ये खाने में तो बहुच टेस्टी हैं ही, बनाने में भी बहुत आसान है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान विधि.
Ingredients
- 150 ग्राम रोस्टेड मूंगफली
- 250 ग्राम छेना या पनीर
- 50 ग्राम पिघली हुई चॉकलेट
- 2 चम्मच नारियल का बुरादा
Method
चॉकलेट पीनट मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर उबले हुए दूध में 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस डालें. फिर इसे छान कर छेना बना लें.
वहीं अगर आप चाहें तो छेने की बजाए पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब छेने या पनीर को मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें. जिससे इसका टेक्सचर सॉफ्ट हो जाएगा.
वहीं भुनी हुई मूंगफली को भी अच्छी तरह से पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें.
इसके बाद बॉउल में मूंगफली का पाउडर लें. इसमें छेना और थोड़ी सी पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिक्स कर लें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे हाथों की मदद से मिठाई का आकार दे दें.
अब इस मिठाई को पिघली हुई चॉकलेट में डिप करें और फिर इसे बटर पेपर या एल्युमीनियम फॉइल पर रख दें.
इसी तरह सभी मिठाईयों को चॉकलेट में भिगोने के बाद फॉइल पेपर पर रखें और इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिजर में स्टोर कर लें.
इसके बाद चॉकलेट पीनट को फ्रिज से निकालकर नारियल के बुरादे में डाल दें.
फिर इसके ऊपर पिघली हुई चॉकलेट स्प्रेड करते हुए डिजाइन बना दें. बस आपकी चॉकलेट पीनट मिठाई तैयार है.
चॉकलेट पीनट मिठाई को कांच के जार में डालकर आप फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.






