- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 14
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, Dessert, sweet dish, मिठाई
Chocolate Peanut Mithai Recipe: घर पर बनी मिठाई खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में लोग अक्सर किचन में अलग-अलग मिठाई की रेसिपी ट्राई करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट पीनट मिठाई (Chocolate Peanut Mithai Recipe) टेस्ट की है. जी हां, चॉकलेट पीनट मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. खासकर बच्चों के लिए चॉकलेट पीनट मिठाई बनाना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं चॉकलेट पीनट मिठाई बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप फटाफट से चॉकलेटी और डिलिशियस मिठाई रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में ट्राई करें वेज मंचूरियन टोस्ट की इजी रेसिपी, मिनटों में बनेंगे टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स
Ingredients
- 150 ग्राम रोस्टेड मूंगफली
- 250 ग्राम छेना या पनीर
- 50 ग्राम पिघली हुई चॉकलेट
- 2 चम्मच नारियल का बुरादा
Method
चॉकलेट पीनट मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर उबले हुए दूध में 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस डालें. फिर इसे छान कर छेना बना लें.
वहीं अगर आप चाहें तो छेने की बजाए पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब छेने या पनीर को मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें. जिससे इसका टेक्सचर सॉफ्ट हो जाएगा.
वहीं भुनी हुई मूंगफली को भी अच्छी तरह से पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें.
इसके बाद बॉउल में मूंगफली का पाउडर लें. इसमें छेना और थोड़ी सी पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिक्स कर लें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे हाथों की मदद से मिठाई का आकार दे दें.
अब इस मिठाई को पिघली हुई चॉकलेट में डिप करें और फिर इसे बटर पेपर या एल्युमीनियम फॉइल पर रख दें.
इसी तरह सभी मिठाईयों को चॉकलेट में भिगोने के बाद फॉइल पेपर पर रखें और इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिजर में स्टोर कर लें.






