- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Dessert, fruit dishes, healthy breakfast, summer dishes, sunday special
Coconut Mango Smoothie Recipe: गर्मियों में लोग अक्सर टेस्टी और हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. ऐसे में आप कोकोनट मैंगो स्मूदी (Coconut Mango Smoothie Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. कोकोनट मैंगो स्मूदी बनाने की रेसिपी काफी आसान है. वहीं ये न्यूट्रिएंट्स रिच होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. तो आइए हम आपको बताते हैं कोकोनट मैंगो स्मूदी बनाने की विधि, जिसकी मदद से आप मिनटों में डिलिशियस डिश तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में आम से बनाएं डिलिशियस मैंगो डेजर्ट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Ingredients
Method
कोकोनट मैंगो स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद नारियल को काट कर गिलास में पानी निकाल लें. फिर चम्मच की मदद से नारियल की मलाई भी निकालें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में आम और नारियल की मलाई डालकर ब्लेंड कर लें.
आम की स्मूदी को नारियल में डालें. फिर इसके ऊपर कटे हुए आम रख दें.
बस आपकी कोकोनट मैंगो स्मूदी तैयार है. इसे काजू, बादाम और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें.






