- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Soup
खाने के पहले सूप पीने का ट्रेंड है, क्योकि इससे भूख और ज्यादा बढ़ जाती है। आपने आज तक कई तरह के सूप पिए होंगे, लेकिन शायद ही कभी क्रीमी पालक का सूप (Creamy Palak Soup Recipe) ट्राय किया होगा। क्रीमी पालक का सूप बच्चे, बड़े और बूढ़ों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। क्रीमी पालक का सूप (Creamy Palak Soup Recipe) पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है और साथ ही जो लोग वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए अब जानते हैं क्रीमी पालक का सूप बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- पालक - 150 ग्राम
- दूध - 1 कप
- क्रीम - 2 टेबलस्पून
- प्याज कटी हुई - 2 टेबलस्पून
- लहसुन - 1 टेबलस्पून
- पिसी लाल मिर्च- 1 टेबलस्पून
- ऑरिगेनो - 1 टेबलस्पून
- काली मिर्च पाउडर - 1 टेबलस्पून
- नमक - स्वादानुसार
Method
क्रीमी पालक सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें।
फिर आप पैन में कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई कर लें।
अब आप इसमें लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर पैन में कटी हुई पालक डाल दें।
जब तक पालक सॉफ्ट ना हो जाए उसे फ्राई करते रहे।
फिर आप गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने रख दें।
ठंडा होने के बाद आप इन सभी को मिक्सर में पीसकर इसकी पयूटी बना लें।
अब आप एक पैन को गैस पर रखकर इसे पालक की प्यूरी डाल दें और उसे पकने दें।
फिर आप इसमें दूध डाल दें और साथ ही नमक, काली मिर्च, ऑरिगेनो डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें।
जब इसमें उबाल आ जाए तो आप क्रीम डालकर एक बार फिर मिक्स कर लें।





