- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Soup
पालक को स्वादिष्ट करी या चपाती या पराठे में स्टफिंग के रूप में कई तरह से पकाया जा सकता है. पालक के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है. इसलिए इसको अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
खाने से पहले कई लोग सूप पीना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग के मील में ही सूप शामिल होता है. वो रात को सोते समय खाने की जगह सूप पीना ही पसंद करते हैं. ऐसा करने के कई फायदे हैं. एक तो यह आपके पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है इसके साथ ही जो लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए भी यह एक हेल्दी मील है. आज हम बात कर रहे हैं क्रीमी पालक सूप की. पालक सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरा हुआ है और कुछ प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है. पालक को स्वादिष्ट करी या चपाती या पराठे में स्टफिंग के रूप में कई तरह से पकाया जा सकता है. पालक के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है. इसलिए इसको अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए लेकिन आपको बताते हैं इसका सूप बनाने की सिपंल सी रेसिपी.
Ingredients
- 150 ग्राम पालक
- 1 कप दूध
- 2 टेबलस्पून क्रीम
- 2 टेबलस्पून प्याज कटी हुई
- 1 टेबलस्पून लहसुन
- 1 टेबलस्पून पिसी लाल मिर्च
- 1 टेबलस्पून ऑरिगेनो
- काली मिर्च पाउडर - 1 टेबलस्पून
- नमक - स्वादानुसार
Method
क्रीमी पालक सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें।
फिर आप पैन में कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई कर लें।
अब आप इसमें लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर पैन में कटी हुई पालक डाल दें।
जब तक पालक सॉफ्ट ना हो जाए उसे फ्राई करते रहे।
फिर आप गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने रख दें।
ठंडा होने के बाद आप इन सभी को मिक्सर में पीसकर इसकी पयूटी बना लें।
अब आप एक पैन को गैस पर रखकर इसे पालक की प्यूरी डाल दें और उसे पकने दें।





