- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- north indian, Punjabi
- Course
- Breakfast, party dish, Snacks
आपने समोसा तो बहुत खाया होगा। यह भारत के फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है, लेकिन क्या आपने कभी पोटली समोसा खाया है। यह ओटे से बना पोटली होता है, जिसमें फिलिंग को लपेटा जाता है और इस क्रिस्पी फ्राइड नमकीन स्नैक को आप चाय या फिर हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको एक ऐसी मजेदार रेसिपी (Taco Samosa Banane Ki Recipe) के बारे में बताया था। उम्मीद है आपको पसंद आई होगी।
तो आइए आज हम आपको एक और मजेदार रेसिपी बताते हैं। ‘पोटली समोसा रेसिपी’ (Potli Samosa Banane Ki Vidhi) इसे बनाना बेहद आसान है और उससे भी बड़ी बात की इसका स्वाद लाजवाब है। तो देर किस बात की है? इस रेसिपी को बनाना सिखते हैं, ताकि आप भी इसे ट्राई कर सके और अपने परिवारवालों के साथ इसका आनंद उठा सकें।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बाउल लीजिए उसमें मैदा और नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
अब इसमें धीरे-धीरे तेल डालें और आटा गूंथना शुरू कर दें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डाल लीजिए और सख्त आटा गूंथ लीजिए।
जब आटा तैयार हो जाए तो इसे कपड़े ढक कर 30 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। कुछ समय बाद आटे को फिर से गूंध लें और इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लीजिए।
फिलिंग तैयार करने के लिए एक पैन तेल गर्म कर लीजिए और जीरा और सौंफ डालें और उसे चटकने दें। अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर भून लीजिए। अब इसमें धनिया के बीज, गरम मसाला, आमचूर पाउडर, नमक डालें और इन सभी को अच्छे से मिला लीजिए। अब 1-2 मिनट तक पकाएं और इसमें मैश किए हुए आलू डाल दीजिए।
पोटली बनाने के लिए सबसे पहले आटे की एक छोटी लोई लीजिए और इसे पतला सा बेल लीजिए और इसमें स्टफिंग भर कर इसे पोटली जैसा अकार दे दीजिए।
अब मीडियम आंच पर एक कढ़ाई को तेल गरम कीजिए और पोटली को उसमें डालकर उसे सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
लीजिए तैयार हो गया आपका पोटली समोसा! सर्व करें अपने पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ!






