- Prep
- 2h
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- healthy breakfast, party dish, Snacks
यदि आप व्रत में साबुदाना वड़ा बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. जिसकी मदद से कुछ ही मिनटों में आप इसे बनाकर रैडी कर सकेंगे…
Sabudana Vada Recipe : साबुदाना वड़ा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जो भारत में बहुत लोकप्रिय है. वैसे तो आप इसे कभी भी स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादातर घरों में व्रत के दौरान खाया जाता है. असल में, साबुदाने में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर को पूरा दिन ऊर्जा देता है. साथ ही आपके पेट को अधिक समय तक भरा भी रखता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है. यही वजह है कि व्रत में लोग साबुदाना खाना पसंद करते हैं. आइए आज हम आपको साबुदाना वड़े की एक ऐसी रेसिपी बताते हैं, जिससे आप भी परफैक्ट साबुदाना वड़ा बना पाएंगे…
Ingredients
Method
सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छे से धोकर, 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोने के लिए रख दें। उसके बाद उबले आलू को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिए।
अब इसमें कुटा हुआ भुना सेंग दाना और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला दे। इसका मिश्रण करने के बाद इसके छोटे-छोटे बड़े बनवा लें।
अब एक पैन में तेल को गरम करके वड़ो को डाले और सुनहरे होने तक इसे तलें।
अब इन वड़ो को नारियल की हरी चटनी के साथ परोसें





