- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Fast, Vrat
इन दिनों सावन का महिला चल रहा है। इस दौरान ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। ऐसे में ज्यादातर फलाहार की चीजें बनती है। लेकिन रोज-रोज क्या बनाया जाए ये बड़ा सवाल रहता है। अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल चलता है तो हम आपका ये कन्फ्यूज़न दूर करने वाले हैं। आज हम आपको कुट्टू के आटे के अप्पे बनाना बता रहे हैं। व्रत के लिए ये बेहद आसान और टेस्टी डिश है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
Method
कुट्टू के आटे के अप्पे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आटे को छान लें और आलू को छीलकर उबालने के लिए रख दें।
फिर आप एक बाउल में कुट्टू का आटा लें, उसमें आलू मैश करके डाल दें, जीरा, हरी मिर्च, दही और पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
फिर आप अप्पा मेकर गर्म होने रख दें।
इसमें आप तेल या घी लगाकर अप्पे का बैटर डालें और इसे सिकने रख दें।
जब ये दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए तो आप इन्हें प्लेट में निकाल लें और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व कर दें।





