- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- half fry, Indian
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch
Dahi Pyaz Tadka Recipe: गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए कई लोग दही या लस्सी का सेवन करते हैं. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर दही को प्रोटीन का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. हालांकि सादी दही खाना काफी लोगों को पसंद नहीं होता है. ऐसे में आप दही प्याज तड़का (Dahi Pyaz Tadka Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. दही प्याज तड़का खाने में चटपटा होने के साथ-साथ मजेदार और हेल्दी भी होता है. तो आइए जानते हैं घर पर दही प्याज तड़का बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – आलू के कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी, मिनटों में बनेंगे मार्किट जैसे स्नैक्स
Ingredients
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 4-5 करी पत्ता
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 2 पतली कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- ½ चम्मच कसूरी मेथी
- ¼ चम्मच गरम मसाला
- 1 कप दही
- गार्निश करने के लिए हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
Method
दही प्याज तड़का बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में दही को अच्छी तरह से फेंट लें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें.
जीरा चटकने के बाद पैन में प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक एड कर दें.
अब 5 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें. फिर इसे दही के बॉउल में डालकर चला दें.
बस आपका दही प्याज तड़का तैयार है. इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






