- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- half fry, street style
- Course
- Snacks
Aloo Chips Recipe: स्नैक्स में कुछ नमकीन खाने के लिए लोग अक्सर चिप्स का सेवन करते हैं. मगर मार्किट में मिलने वाली चिप्स ऑयली होने के साथ-साथ कैलोरी और फैट से भी भरपूर होती है. ऐसे में अगर आप मार्किट बेस्ड चिप्स को अवॉयड करना चाहते हैं. तो घर पर आलू की मदद से महज कुछ मिनटों में कुरकुरी चिप्स (Aloo Chips Recipe) बना सकते हैं. आलू के चिप्स बनाने की रेसिपी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं आलू के चिप्स बनाने की विधि. जिसकी मदद से आप टेस्टी और क्रिस्पी चिप्स का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बनाएं इस्टेंट रवा चीला की रेसिपी, मजेदार स्वाद के साथ सुबह भी बन जाएगी हेल्दी
Ingredients
- आलू
- चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- चम्मच चाट मसाला
- चम्मच नमक
- चम्मच हरा धनिया
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
Method
आलू के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर सूती कपड़े पर सुखा लें.
वहीं आलू का पानी सूखने के बाद चाकू या चिप्स कटर की मदद से इसके पतले-पतले स्लाइस काट लें.
अब पेपर टॉवल या सूती कपड़े पर आलू के सभी स्लाइस को अलग-अलग करके फैलाएं.
इससे आलू की नमी खत्म हो जाएगी और आपकी चिप्स काफी कुरकुरी बनेगी.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और आलू के स्लाइस को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें.
आलू को बॉउल में निकालने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया मिक्स कर दें.
बस आपके आलू के क्रिस्पी चिप्स तैयार है. इसे स्नैक्स में सर्व करें.






