- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
Dal Makhani Recipe: रोजमर्रा की डाइट में दाल का सेवन काफी आम होता है. हालांकि एक जैसी दाल खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं. ऐसे में आप दाल मखनी (Dal Makhani Recipe) की स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. दाल मखनी खाने में बेहद लजीज और जायकेदार होती है. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर दाल मखनी बनाने की रेसिपी भी काफी आसान होती है. तो आइए जानते हैं दाल मखनी बनाने की विधि, जिसे ट्राई करके आप डिलिशियस और हेल्दी खाना तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में बनाएं स्वादिष्ट सागो शरबत, मिनटों में बनेगा गर्मियों का टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक
Ingredients
Method
दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में उड़द की दाल, पानी, नमक और अदरक डालकर पकाएं.
दाल को अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस बंद कर दें और दाल को साइड में रख दें.
अब पैन में तेल और बटर गर्म करें. फिर इसमें शाही जीरा, कसूरी मेथी डालकर भूनें.
जीरा चटकने के बाद पैन में टमाटर का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चीनी एड करें.
टमाटर तेल छोड़ने लगे तो पैन में दाल डालकर चलाएं और इसे गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं.
बस आपकी दाल मखनी तैयार है. इसे क्रीम और हरा धनिया से गार्निश करके लंच में सर्व करें.






