- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Halwa
- Course
- Dessert
हलवे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जब भी हमारे देश में कोई त्यौहार, या खास अवसर होता है तो हलवा जरूर बनता ही है। हलवे में भी तरह-तरह की वेरायटी बनाई जाती है। यदि गरमा-गर्म बेसन का हलवा मिल जाए, तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है। आपने आज तक, सूजी, आटा, गाजर जैसे और भी हलवे खाए होंगे लेकिन क्या कभी बेसन का हलवा खाया है?
आपने आज तक बेसन की बर्फी या लड्डू तो कई बार खाए होंगे, लेकिन बेसन का हलवा शायद ही ट्राई किया हो। हम आपको आज बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। बच्चों को, बुजुर्गों को, सभी को ये हलवा बहुत पसंद आएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
परफेक्ट बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में चीनी, पानी और दूध डालकर उसे गैस पर उबालें।
ये उबल रहा है जब तक आप एक दूसरी कड़ाही में घी डाल दें और उसके पिघलने पर उसमें बेसन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
जब बेसन अच्छे से भून जाएगा तो आपको खुशबू आने लग जाएगी और साथ ही बेसन घी भी छोड़ने लगेगा। इसमें 15 मिनट का समय लगेगा।
जब बेसन भुन जाए तो आप उसमें दूसरी तरफ उबल रहे चीनी, पानी और दूध के मिश्रण को डालकर उसे चलाते जाए।
इसके बाद इसे कुछ देर ढक कर रख दें।
जब हलवा अच्छे से भुन जाए तो आप इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें।
अंत में आप इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर गैस बंद कर दें।
आप चाहे तो सर्व करने से पहले हलवे पर दो चम्मच घी और डाल दें इससे स्वाद बढ़ जाएगा।
फिर आप प्लेट में सभी को गरमा-गरम बेसन का हलवा सर्व कर दें।






