- Prep
- 25 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
हमारे देश में खाने के बाद या हर शुभ अवसर पर मीठा जरूर खाया जाता है। फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। इन खास दिनों में घर में खास मीठा बनना तो बनता है। एक ही तरह का मीठा खा-खाकर तो आप बोर हो गए होंगे। ऐसे में आप कुछ नया स्वीट डिश घर में बनाना ट्राय कर सकते हैं। नई तरह के पकवानों का मज़ा उठाना भला किसे पसंद नहीं होता है।
वैसे हम भारतीय लोग घर आए मेहमानों को भी मुंह मीठा किए बिना जाने कहाँ देते हैं। अगर इस बार आप मेहमानों के लिए कुछ अलग स्वीट डिश बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी ही एक खास स्वीट डिश की रेसिपी लेकर आए हैं। हम आपको आज ब्रेड मावा रोल (Bread Mawa Roll) बनाना सीखा रहे हैं। इस डिश को खाकर आप और आपके घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे साथ ही बाजार की महंगी मिठाइयों का स्वाद भी भूल जाएंगे। इस मिठाई को ब्रेड चमचम भी कहा जाता है। आप मदर्स डे पर अपनी प्यारी माँ को भी टेस्टी ब्रेड मावा रोल (Bread Mawa Roll) बनाकर खिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर ब्रेड, मावा और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
Ingredients
Method
ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए सबसे आप एक कड़ाही ले लीजिए और फिर उसमें आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
जब पानी उबलने लग जाए तो आप उसमें आधा कप चीनी बूरा डालकर मिक्स करें।
चाशनी को बीच-बीच में चमचे से चलाते रहिए। जब मिश्रण एकसार हो जाए और चाशनी थोड़ा चिपकने लगे तो गैस बंद कर दें।
अब आप ब्रेड के किनारे काटकर उसे अलग रख दें।
अब एक कड़ाही लेकर उनसे मीडियम आंच गर्म करने रख दें। फिर उसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए भून लें।
मावा अच्छी तरह से सिंक जाने पर आप उसमें थोड़ा सा फूड कलर मिला दें और उसे मिक्स कर गैस फ्लेम बंद कर दें।
अब आप काजू, बादाम और पिस्ता के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
मावा ठंडा हो जाने पर आप उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेते हुए बेलनाकार बॉल्स बना दें।
अब आप एक प्लेट मे थोडा़ दूध ले लीजिए और ब्रेड को दूध में डुबाकर निकाल लीजिए।
अब ब्रेड को दोनों हथेलियों से दबाते हुए उसके दूध को निचोड़ दें।
ब्रेड के बीचों-बीच में मावे की स्टफिंग भरकर फिर ब्रेड को चारों तरफ मोड़ते हुए रोल तैयार कर लें।
सारे रोल्स तैयार होने के बाद आप कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
घी अच्छे से गर्म हो जाने पर आप सभी रोल्स उसमें डालकर सुनहरा रंग होने तक फ्राई करें।
अंत में इन्हें एक मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर रख दें और उसके ऊपर से नारियल का बूरा लगा दें।
इस तरह स्वीट डिश ब्रेड मावा रोल बनकर तैयार है।






