- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bihar, Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Dessert
अनरसे रेसिपी: मीठा खाने से कई बार हमारी सारी थकान और हमारा मूड भी अच्छा हो जाता है। हम डिनर के बाद अक्सर डेजर्ट खाते हैं। हमें अगर डिनर के बाद डेजर्ट न मिले तो मानों ऐसा लगता है जैसे डिनर अधूरा रह गया हो। डिजर्ट में अगर कुछ अच्छा हो तो हमें नींद भी अच्छी आती है और दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है। हम अक्सर डेजर्ट में खीर, हलवा, या कोई मिठाई ही खाते हैं। लेकिन, क्या आपने अनरसे की मिठाई खाई है? ये उत्तर भारत और बिहार की लोकप्रिय मिठाई में से एक है। पर इसे पूरे देश में बहुत प्यार से खाया जाता है। अनरसे को बनाने में समय लगता है, लेकिन खाने के बाद आपको मजा आ जाएगा। आप अनरसे मिठाई का आनंद परिवारों के सदस्यों के साथ भी उठा सकते हैं।

अनरसे को चावल से बनाया जाता है। इसके स्वाद की तो जितनी तारीफ करें उतनी कम है। पर अगर आपने आजतक अनरसे की मिठाई को खाया नहीं है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं या फिर आपने कभी अपने मित्रों या सगे- संबंधियों के घर में खाया होगा। पर आपको पता ही नहीं हैं कि इसे बनाते कैसे है? तो आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए। Khana.behindtalkies आपको आज अनरसे की रेसिपी के बारे में बताएगा। जब आप अनरसे को अपने घर में बनाएंगे, तो आपके स्वाद में चार चांद लग जाएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चावल के अनरसे बनाने के लिए चावल को साफ करके अच्छी तरह से धो लें। चावलों को धोने के बाद 3 दिन के लिए भिगो कर रख दें। चावल के पानी को रोज बदलते रहें। 3 दिन के बाद चावलों को पानी से निकाल लें और अच्छी तरह धोकर एक सूती कपड़े पर सूखने के लिए फैला दें। जब चावल सूख जाएं तो इसे दरदरा पीस लें।
मैदा में बाकी सामग्री जैसे पिसी चीनी, दही, घी डालकर मिला लें और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये सख्त आटा गूथ लें। इस आटे को गूंथने के बाद इसे गीले कपड़े से ढककर 12 घंटे के लिए रख दें। 12 घंटे के बाद इस आटे को निकाल कर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। गोले बनाने के बाद तिल को चकले पर फैला दें और गोले की पूरी बना लें
फिर आप इन आटे की लोइयों को घी में धीमी आंच पर तल लें और आपके चावल के अनरसे तैयार हैं। आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं। जब आपका मन करें निकाल कर खा सकते हैं।






