- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Ghevar Recipe: मिठाई खाने का कोई सीजन नहीं होता है। जब मन खुश हो मिठाई खाने का मन करता है, डिनर के बाद डेजर्ट में मिठाई खाने का मन करता है। मिठाई में लोग चमचम मीठाई को खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन आज हम बात घेवर मिठाई की कर रहें हैं (चमचम मिठाई की रेसिपी) ऐसी ही एक मिठाई घेवर है। घेवर को खाने के लिए मन खुश होने का बहाना भी नहीं चाहिए, क्योंकि घेवर खाने के बाद आपका मन अपने आप खुश हो जाएगा। जी, हां घेवर होता ही इतना स्वादिष्ट है। Also Read: आम पापड़ रेसिपी (Aam Papad Recipe In Hindi)

हालांकि, इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय और सामग्री लगती है। लेकिन, एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। क्या आपको भी घेवर पसंद है, लेकिन आपको घेवर बनाना आता नहीं है? अगर हां तो फिक्र मत करिए आज हम आपको घेवर बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। (How to make Ghevar Recipe In Hindi) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक तार की चाशनी बना लीजिए। इसके बाद एक बड़े बर्तन में घी लेकर इसमें एक-एक करके बर्फ के टुकड़े डालकर घी को जबतक चलाते रहें, जबतक कि इसका रंग सफेद न हो जाए। अब आप दूध, मैदा और पानी लेकर एक पतला मिश्रण बना लें। इसके बाद पीले रंग को थोड़े से पानी में घोल लीजिए। इसके बाद आप एक स्टील या एल्युमिनियम का बर्तन लें, जिसकी लंबाई कम से कम 12 इंच और 5- 6 इंच मोटी होना चाहिए। अब इसमें आधा बर्तन में घी भर कर गरम कर लें। जब आपके घी से धुआं निकलने लगे, तो 50 मिली. गिलास को मिश्रण से भरें और बर्तन के बीच में डाल दे।
अब आप मिश्रण को अच्छे से सेट होने दें और मिश्रण का एक और गिलास बर्तन में किनारों से गोल घुमाते हुए डाल दें। अब चाशनी को किसी खुले बर्तन में रख दें। फिर इसे गरम चाशनी में डुबाकर निकाल लें और तार पर रख कर चाशनी निचोड़ कर निकाल लें। अब घेवर बर्तन के किनारों को छोड़ देगा और बीच में छोटे-छोटे छेद दिखाई देने लगेंगे, फिर इसे सावधानी से निकालकर तार वाली छलनी में रख दीजिए। अब आप ठंडा होने पर घेवर के ऊपरी भाग पर चांदी का वर्क लगा दें। इसके ऊपर थोड़ा- सा केसर छिड़क दें और कटे हुए मेवे और एक चुटकी इलायची पाउडर डालकर सभी को सर्व कर दें।






